अरब सागर में मर्चेंट शिप पर ड्रोन अटैक के बाद लगी आग, चालक दल में 21 भारतीय भी शामिल

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Dec 2023 7:03 PM

विज्ञापन

मर्चेंट शिप एमवी केम प्लूटो पर ड्रोन अटैक की खबर मिलने के साथ ही गश्त पर तैनात भारतीय तटरक्षक जहाज आईसीजीएस विक्रम मदद के लिए रवाना हो चुकी है. रक्षा अधिकारियों ने बताया कि व्यापारी जहाज के शनिवार को पोरबंदर तट से 217 समुद्री मील दूर मौजूद होने की सूचना मिली थी.

विज्ञापन

भारत के पश्चिमी तट के पास अरब सागर में एक व्यापारिक जहाज पर शनिवार को संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद धमाका हुआ. जहाज के चालक दल में 21 भारतीय शामिल थे लेकिन हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. भारतीय सैन्य सूत्रों ने कहा कि ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ (यूकेएमटीओ) द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद नौसेना के पी-8आई समुद्री गश्ती विमान को जहाज और उसके चालक दल की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया.

मदद के लिए भारतीय तटरक्षक जहाज रवाना

मर्चेंट शिप एमवी केम प्लूटो पर ड्रोन अटैक की खबर मिलने के साथ ही गश्त पर तैनात भारतीय तटरक्षक जहाज आईसीजीएस विक्रम मदद के लिए रवाना हो चुकी है. रक्षा अधिकारियों ने बताया कि व्यापारी जहाज के शनिवार को पोरबंदर तट से 217 समुद्री मील दूर मौजूद होने की सूचना मिली थी. रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, जहाज में कच्चा तेल है और यह सऊदी अरब के एक बंदरगाह से मैंगलोर की ओर जा रहा था. आग बुझा दी गई है.

भारतीय तट रक्षक एयरक्राफ्ट ने ड्रोन अटैक से प्रभावित जहाज से किया संपर्क

भारतीय तट रक्षक डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान ने संकटग्रस्त जहाज एमवी केम प्लूटो के साथ संचार स्थापित किया है. ड्रोन हमले के बाद जहाज ने अपनी स्वचालित पहचान प्रणाली को बंद कर दिया था, जिसका उपयोग जहाज को ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है. यह जानकारी भारतीय तटरक्षक अधिकारी ने दी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola