MP News: 'अगले जन्म में पाकिस्तान में पैदा हों दिग्विजय सिंह', सिंधिया पर कटाक्ष के बाद भाजपा गुस्से में
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Apr 2023 7:08 PM
Bengaluru: Congress leader Digvijay Singh speaks on phone as he leaves in a car from the DGP office after a meeting, in Bengaluru, Wednesday, March 18, 2020. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI18-03-2020_000109B)
MP News : दिग्विजय सिंह जैसे नेता इस देश पर एक धब्बा हैं. ज्योतिरादित्य जी ने सही ट्वीट किया है. ऐसे लोग जो पाकिस्तान समर्थक भाषा बोलते हैं, आतंकवादियों को संरक्षण देने और इस देश को विभाजित करने की बात करते हैं. जानें भाजपा नेता और प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने क्या कहा
MP News : मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले प्रदेश की राजनीति गरम हो चुकी है. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा अपने पूर्व पार्टी सहयोगी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर किये गये कटाक्ष से मध्य प्रदेश के सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच एक वाक युद्ध छिड़ चुका है.
भाजपा नेताओं ने दिग्विजय सिंह पर करारा प्रहार किया है और उन्हें देश पर एक “धब्बा” बता दिया है. और प्रार्थना की कि वह अगले जन्म में पाकिस्तान में पैदा हों. यहां चर्चा कर दें कि दिग्विजय सिंह शुक्रवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के दौरे पर थे जहां प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर है. यहां मीडिया से वे रू-ब-रु हुए. जब उनसे सवाल किया गया कि वह भगवान महाकाल से क्या मांगेगे, तो उन्होंने जवाब दिया कि हे महाकाल, कांग्रेस में कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा न हो.
उल्लेखनीय है कि कभी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सिंधिया मार्च 2020 में कांग्रेस से अपने लगभग दो दशक लंबा नाता खत्म करते हुए भाजपा में शामिल हो गये थे. इससे मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गयी थी और गिर गयी थी. इस घटनाक्रम के बाद सिंधिया को केंद्र की भाजपा नीत सरकार में केंद्रीय मंत्री का पद दिया था.
Also Read: शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस के डीएनए में ही है पाकिस्तान परस्ती
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए सिंधिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया था- हे प्रभु महाकाल, कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश-विरोधी और मध्य प्रदेश के बंटाधार, भारत में पैदा ना हो…इसके बाद इस जुबानी जंग में भाजपा और कांग्रेस के अन्य नेता भी कूद पड़े. सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस नेता की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर सिंधिया समर्थक भाजपा नेता और प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि मैं, भगवान महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिग्विजय सिंह जैसा व्यक्ति, जिसने पूरी कांग्रेस और मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दिया, अगले जन्म में पाकिस्तान में पैदा हों.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










