‘लोकतंत्र सिर्फ एक बार मरा था’, सोनिया गांधी के लेख पर कानून मंत्री किरेन रीजीजू का पलटवार

Updated:
विज्ञापन
‘लोकतंत्र सिर्फ एक बार मरा था’, सोनिया गांधी के लेख पर कानून मंत्री किरेन रीजीजू का पलटवार

कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने सोनिया गांधी पर हमला करते हुए कहा, श्रीमती सोनिया गांधी लोकतंत्र के बारे में व्याख्यान दे रही हैं? कांग्रेस पार्टी की ओर से न्यायपालिका की स्वतंत्रता के बारे में बात करना उच्च स्तरीय अनैतिकता वाला भ्रामक बयान है.

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और धर्मेंद्र प्रधान ने लोकतंत्र और संस्थानों की स्वतंत्रता पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के अखबार में छपे लेख को लेकर जमकर निशाना साधा. दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने कहा, यह उच्च स्तरीय अनैतिकता वाला ‘भ्रामक’ बयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति नफरत का सटीक उदाहरण है.

लोकतंत्र सिर्फ एक बार मरा…

कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने सोनिया गांधी पर हमला करते हुए कहा, श्रीमती सोनिया गांधी लोकतंत्र के बारे में व्याख्यान दे रही हैं? कांग्रेस पार्टी की ओर से न्यायपालिका की स्वतंत्रता के बारे में बात करना उच्च स्तरीय अनैतिकता वाला भ्रामक बयान है. उन्होंने अपना एक पुराना वीडियो ट्विटर पर शेयर किया, जिसमें वो लोकतंत्र पर बोलते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, भारतीय लोकतंत्र केवल एक बार मरा था, 1975 में और उसके बाद कभी नहीं.

धर्मेंद्र प्रधान ने सोनिया गांधी को लिया आड़े हाथ

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी सोनिया गांधी टिप्पणी को ‘मोदी के प्रति नफरत, गलत प्राथमिकताएं और राष्ट्रीय स्तर पर प्रासंगिकता को जरूरत से ज्यादा महत्व दिये जाने का सटीक उदाहरण’ करार दिया. उन्होंने कहा, यह कांग्रेस है जो दोराहे पर खड़ी है, राष्ट्र नहीं. आने वाले दिन महत्वपूर्ण हैं, लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी राजनीतिक संकट के कगार पर है. उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में आरोप लगाया कि राजस्थान से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से कर्नाटक तक कांग्रेस को पहले अपने संगठनात्मक तंत्र तक अपना संदेश पहुंचाना चाहिए जो आंतरिक लोकतंत्र की कमी के साथ-साथ चाटुकारों की मंडली के कारण मुरझा रहा है.

Also Read: केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा, भारत के लिए शर्मिंदगी का सबसे बड़ा कारण बने हुए हैं राहुल गांधी

सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने विपक्षी एकजुटता की पैरवी करते हुए अंग्रेजी के प्रमुख अखबार ‘द हिन्दू’ में प्रकाशित एक लेख में कहा कि उनकी पार्टी संविधान की रक्षा के लिए समान विचार वाले सभी दलों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए यह आरोप भी लगाया कि सरकार भारतीय लोकतंत्र के तीनों स्तंभों… विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को व्यवस्थित तरीके से खत्म करने का काम कर रही है और उसके कदम लोकतंत्र के प्रति ‘गहरे तिरस्कार’ को दर्शाते हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola