Delhi Water Crisis: बीजेपी ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, लगातार दूसरे दिन 'मटका फोड़' प्रदर्शन

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Jun 2024 11:37 AM

विज्ञापन

Delhi Water Crisis

Delhi Water Crisis: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच गंभीर जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इस बीच बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और लगातार दूसरे दिन मटका फोड़ प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Delhi Water Crisis: दिल्ली में गंभीर जल संकट को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया. जिसमें बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज भी शामिल थीं. उन्होंने कहा, केजरीवाल सरकार की काम करने की नीयत नहीं है, एक दशक से केजरीवाल सरकार यहां सत्ता में है लेकिन मुख्यमंत्री और उनकी सरकार ने कुछ नहीं किया है. दिल्ली जल बोर्ड का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर चरमराती अवस्था में है, दिल्ली में ऐसा लगता है कि गैरकानूनी टैंकर माफिया को केजरीवाल सरकार प्रोत्साहित कर रही है. दिल्ली जल बोर्ड दिल्ली सरकार के नियंत्रण में हैं, दिल्ली की जनता को पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की है.

संजय सिंह ने कहा- बीजेपी नहीं चाहती दिल्ली के लोगों को पानी मिले

दिल्ली में जल संकट के मुद्दे पर दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा के विरोध प्रदर्शन पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा, दिल्ली में भाजपा प्रायोजित जल संकट हो रहा है. जब मैं यह कहता हूं, तो इसका मतलब है कि भाजपा नहीं चाहती कि दिल्ली के लोगों को पानी मिले.

प्रवीण खंडेलवाल ने केजरीवाल सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

दिल्ली बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, पानी का संकट कोई नया नहीं है, पिछले 10 सालों से जब से अरविंद केजरीवाल की सरकार है हर साल यह संकट आता है. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब हर साल यह संकट आता है तो उन्होंने इसका स्थाई समाधान क्यों नहीं निकाला? वे चाहते हैं कि यह मुद्दा जीवित रहे और वे आरोपों की राजनीति कर पाएं.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने केजरीवाल सरकार को पानी चोर बताया

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, पानी की चोरी हो रही है। अरविंद केजरीवाल और उनके नेता पानी की कालाबाजारी कर रहे हैं. अगर चोरी, कालाबाजारी और लीकेज बंद हो जाए तो दिल्ली को पानी मिलेगा. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

रविवार को बीजेपी दिल्ली में 14 जगहों पर किया था प्रदर्शन, जल बोर्ड के कार्यालय पर हमला

बीजेपी ने शहर में जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के खिलाफ रविवार को ‘मटका फोड़’ विरोध प्रदर्शन किया. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पानी की कमी को लेकर शहर में 14 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया. इस बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस पर जमकर हंगामा किया. दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने छतरपुर में दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय पर हमले का नेतृत्व किया. सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हुए थे, उसमें प्रदर्शनकारियों ने जल बोर्ड के ऑफिस पर पत्थर से हमला किया था, जिससे ऑफिस में लगे कांच टूट गए.

Also Read: Train Accident: असम से कोलकाता आ रही कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, 2 की मौत

Also Read: Manipur Violence: मणिपुर की स्थिति पर गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, सीएम एन बीरेन सिंह भी रहेंगे मौजूद

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola