Delhi Police : स्कूल छोड़ने वाले बच्चों के घर पहुंच रही है पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Delhi Police

Delhi Police

Delhi Police : दिल्ली पुलिस ने स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को शिक्षा प्रणाली से जोड़ने के लिए ‘नयी दिशा’ पहल शुरू की. इसकी चर्चा लोग आपस में कर रहे हैं. सामाजिक कार्यकर्ताओं का पुलिस को साथ मिल रहा है.

विज्ञापन

Delhi Police : दिल्ली पुलिस की ओर से एक अच्छी शुरुआत की गई है. इससे शिक्षा के क्षेत्र में अहम सुधार हो सकता है. दरअसल, पुलिस ने स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या कम करने और स्कूल न जाने वाले बच्चों को शिक्षा प्रणाली में वापस लाने के मकसद से एक पहल शुरू की. इसका नाम  ‘नयी दिशा – ए पथ बैक टू लर्निंग’ है.

प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का दूसरा अवसर देने की पहल

अधिकारियों ने बताया कि इस पहल के तहत पुलिस कर्मी उन बच्चों के घर जा रहे हैं जो स्कूल छोड़ चुके हैं. पुलिस कर्मी उनके घर जाकर बच्चों एवं उनके परिवार से सीधे संपर्क कर रहे हैं ताकि स्कूल छोड़ने के कारणों का पता लगाया जा सके. बच्चों को फिर से अपनी शिक्षा शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम दिल्ली पुलिस की इस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का दूसरा अवसर दिया जाए.

सामाजिक कार्यकर्ताओं का मिल रहा है पुलिस को साथ

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (पूर्व) अभिषेक धानिया ने कहा, ‘‘यह सिर्फ कानून प्रवर्तन से कहीं अधिक है. यह मार्गदर्शन और विश्वास निर्माण के बारे में है.’’ पुलिस अधिकारी स्थानीय स्कूलों, गैर सरकारी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कर विभिन्न प्रकार की सहायता सेवाएं प्रदान कर रहे हैं – जिनमें प्रवेश की सुविधा से लेकर भावनात्मक परामर्श और शैक्षणिक सहायता प्रदान करना शामिल है.

यह भी पढ़ें : Delhi: क्या 2500 रुपए दिल्ली में महिलाओं को नहीं मिलेंगे? सीएम रेखा गुप्ता बोली खजाना खाली!

डीसीपी ने बताया कि आर्थिक तंगी, घरेलू मुद्दों या व्यक्तिगत असफलताओं के कारण स्कूल छोड़ चुके कई छात्र अब कक्षाओं में वापस लौटने लगे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम सिर्फ दरवाजे नहीं खटखटा रहे हैं, बल्कि उन्हें खोल भी रहे हैं.’’ इस पहल की सफलता को देखते हुए दिल्ली पुलिस इसे अन्य जिलों में भी विस्तारित करने की योजना बना रही है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola