ePaper

Delhi Metro Saheli Pink Card: क्या है ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’? दिल्ली मेट्रो में कैसे होगा इसका प्रयोग

Updated at : 14 Oct 2025 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
Delhi Metro Saheli Pink Card

Delhi Metro

Delhi Metro Saheli Pink Card: दिल्ली मेट्रो ने राजधानी की महिला यात्रियों के लिए ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ की शुरुआत की है. यह कार्ड महिलाओं को सस्ते, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है.

विज्ञापन

Delhi Metro Saheli Pink Card: राजधानी दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए “सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड” योजना की शुरुआत की है. यह कार्ड खास तौर पर महिलाओं को सस्ते, सुरक्षित और सहज सफर का लाभ देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. इसकी शुरुआत आने वाले भाई दूज के शुभ अवसर पर की जाएगी.

महिलाओं के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया कार्ड

“सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड” एक ऐसा कार्ड है जो सामान्य मेट्रो कार्ड की तरह ही काम करेगा, लेकिन इसमें महिलाओं को अतिरिक्त लाभ मिलेंगे. इस कार्ड से यात्रा करने पर महिलाओं को किराए में 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी. इसके अलावा DMRC समय-समय पर इस कार्ड धारकों के लिए स्पेशल ऑफर्स, रिवॉर्ड पॉइंट्स और बोनस रिचार्ज जैसी सुविधाएं भी प्रदान करेगा. यह पहल न केवल महिलाओं की आर्थिक मदद करेगी, बल्कि उन्हें एक विशेष पहचान भी देगी.

कैसे बनवाएं ‘सहेली पिंक कार्ड’

दिल्ली मेट्रो के सभी प्रमुख स्टेशनों पर महिलाएं “सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड” बनवा सकती हैं. इसके लिए मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर या कस्टमर केयर सेंटर पर जाकर आवेदन करना होगा. महिलाओं को केवल एक फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी) दिखानी होगी. आवेदन के तुरंत बाद कार्ड जारी कर दिया जाएगा. कार्ड को रिचार्ज करने की प्रक्रिया सामान्य मेट्रो कार्ड जैसी ही होगी. महिलाएं DMRC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए भी इसे ऑनलाइन रिचार्ज कर सकती हैं. वहीं केवाईसी वाले कार्ड के लिए बैंक में आवेदन कर इसे डेबिट या प्रीपेड कार्ड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.

महिलाओं के आत्मविश्वास और सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम

DMRC का कहना है कि “सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड” महिलाओं को सशक्त बनाने और सुरक्षित यात्रा के माहौल को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल है. दिल्ली मेट्रो से हर दिन लाखों महिलाएं सफर करती हैं। ऐसे में यह योजना न केवल उन्हें आर्थिक राहत देगी, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को भी मजबूत करेगी.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola