Delhi MCD Election 2022 Result: कब और कहां देखें चुनावी परिणाम, रिजल्ट का लाइव स्ट्रीमिंग

कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी. मतगणना के लिए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की गई है और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 कंपनियां और 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है.
दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणाम 7 दिसंबर को सामने आयेंगे. इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं. बुधवार को होनी वाली मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं.
मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 कंपनियां रहेंगी तैनात
कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी. मतगणना के लिए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की गई है और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 कंपनियां और 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है.
1349 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
दिल्ली में चार दिसंबर को हुए चुनाव में 50.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में 250 वार्ड हैं और इस चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं. नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया. राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया, मतगणना केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन सहित क्षेत्रों में स्थित हैं.
कब और कहां देख सकते हैं एमसीडी चुनाव के नतीजे
एमएसीडी चुनाव के परिणाम 7 दिसंबर को आयेंगे. चुनावी परिणाम https://sec.delhi.gov.in/sec/election-municipal-corporation-delhi-2022 देखा जा सकता है. लाइव आंकड़े आप तमाम टीवी चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा अप सबसे तेज और प्रमाणित अपडेट प्रभातखबर डॉट कॉम पर भी देख सकते हैं.
क्या हैं exit polls के दावे
आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों ने भरोसा जताया है कि वे चुनावों में विजयी होंगे, जबकि कांग्रेस खोई हुई जमीन हासिल करने की कोशिश कर रही है. इस बीच exit polls में जो दावे किये जा रहे हैं, उसके अनुसार एमसीडी में आम आदमी पार्टी का कब्जा हो सकता है, जबकि बीजेपी और कांग्रेस का सफाया होता दिख रहा है. इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के अनुसार आप को 149 से 171 सीटें हासिल हो सकती हैं, तो बीजेपी 69 से 91 पर सिमट जाएगी. कांग्रेस को 3 से 7 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है. जबकि टीवी 9 के अनुसार आप को 145, बीजेपी को 94 और कांग्रेस को 8 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










