दिल्ली : सड़क के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत, सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Feb 2026 1:37 PM

विज्ञापन

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद मामले की जानकारी देते (Photo: X)

Delhi : पश्चिमी दिल्ली में सड़क पर गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई. मामले में दिल्ली सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं.

विज्ञापन

Delhi : दिल्ली में जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो गई. इस मामले में दिल्ली सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को बताया कि घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जनकपुरी में एक गड्ढे में गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो गई.

इस हादसे पर दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 8:30–9 बजे घटना की जानकारी मिली और वे तभी से मौके पर मौजूद हैं. उन्होंने इसे बेहद दुखद घटना बताया. मंत्री ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर हादसे की वजह और पूरी घटना की कड़ी समझने की कोशिश कर रही है.

बाइक सवार की मौत के बाद परिजनों और दोस्तों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मृतक के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि यह पूरी तरह से लापरवाही है. रात में पुलिस ने उन्हें युवक को ढूंढने को कहा, वे पूरी रात भटकते रहे. सुबह जाकर हादसे की जगह बुलाया गया. मृतक के दोस्त ने कहा कि अब उसकी मां क्या करेगी? वे बार-बार मां से झूठ बोलते रहे कि लड़का अस्पताल में है और मिलने नहीं दिया जा रहा. उनका आरोप है कि यह प्रशासनिक लापरवाही है. अगर रात में ही सही जानकारी मिल जाती और तलाश होती, तो शायद आज उसकी जान बच सकती थी.

पुलिस ने क्या बताया मामले को लेकर

पश्चिमी दिल्ली में शुक्रवार सुबह एक अंडर कंस्ट्रक्शन सड़क पर बने गड्ढे में गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि जनकपुरी इलाके में हुई इस घटना के संबंध में सूचना सुबह करीब सात बजे मिली जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह स्थान दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) का निर्माण स्थल था. उक्त स्थान को समुचित तरीके से अवरोधक लगाकर सुरक्षित किया गया था. अधिकारी ने कहा कि हम मामले में जांच कर रहे हैं और घटना की कड़ियों के तार जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

नोएडा में इसी तरह की घटना देखने को मिली थी

यह घटना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) नोएडा के 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के कुछ हफ्तों बाद हुई है. नोएडा सेक्टर 150 में एक निर्माण स्थल के पास 16 और 17 जनवरी की दरम्यानी रात को मेहता की कार के पानी से भरे गड्ढे में गिरने के बाद उनकी डूबने से मौत हो गई थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola