'आप' नेता संजय सिंह ने ईडी को भेजा कानूनी नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

आप सांसद ने आगे नोटिस में कहा है कि मुझे बदनाम करने लिए एक षड्यंत्र के तहत ऐसा किया गया है. मेरे खिलाफ कहीं गवाह और सबूत तक नहीं हैं.

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी को कानूनी नोटिस भेजा है. खबरों की मानें तो संजय सिंह ने आबकारी नीति मामले के आरोपपत्र में ‘फर्जी’ तरीके से उनका नाम शामिल करने को लेकर ये नोटिस भेजा है जिसमें ईडी के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा और आबकारी घोटाले मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी जोगेंदर का नाम है.

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने अधिकारियों से 48 घंटे के अंदर माफी मांगने को कहा है. यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार करने के लिए भी नोटिस में कहा गया है. नोटिस में संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली आबकारी मामले में चार्जशीट में मेरा नाम फर्जी रूप से डाला गया है. उन्होंने कहा है कि किसी गवाह ने उनका नाम ही नहीं लिया है.

मुझे बदनाम करने लिए षड्यंत्र

आप सांसद ने आगे नोटिस में कहा है कि मुझे बदनाम करने लिए एक षड्यंत्र के तहत ऐसा किया गया है. मेरे खिलाफ कहीं गवाह और सबूत तक नहीं हैं. इसके बाद भी उनका नाम आबकारी मामले में घसीटा जा रहा है. उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के तहत जांच एजेंसी ईडी ने मेरा नाम अपनी कंप्लेंट में डाला है.


गलत और अपमानकारक है ये

नोटिस में आबकारी मामले को लेकर सभी आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन किया गया है और कहा गया है कि ये पूरी तरह निराधार, दुर्भावनापूर्ण और सरासर झूठ की बुनियाद पर टिका है. जांच एजेंसी ईडी की ओर से आप सांसद संजय सिंह के नाम का बिना किसी आधार के उल्लेख किया गया. ईडी की ओर से ऐसा यह दर्शाया गया है कि संजय सिंह भी मामले में शामिल हैं, जो गलत और अपमानकारक है. मामले में ईडी की ओर से दर्ज किये गये दिनेश अरोड़ा के कथित बयान को गलत तरीके से पेश करने का काम किया गया है. यही नहीं ईडी ने जानबूझकर संजय सिंह का नाम बिना किसी आधार के जोड़ा, जिससे उनकी बदनामी हुई है.

Also Read: दिल्ली शराब घोटाला: AAP सांसद संजय सिंह का गंभीर आरोप, बोले- सारा झूठा-बेबुनियाद मामला बना रही ED

उल्लेखनीय है कि सांसद संजय सिंह पहले भी ईडी पर दिल्ली आबकारी नीति मामले में कुछ लोगों को दबाव डालकर उनके झूठे बयान लेने का आरोप लगा चुके हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola