जामा मस्जिद में अकेली महिला के प्रवेश पर लगी रोक वापस, LG की अपील पर शाही इमाम ने जतायी सहमति

**EDS: IMAGE VIA @BJP4Gujarat** Modasa: Prime Minister Narendra Modi being presented a memento during a public meeting ahead of the Gujarat Assembly elections, in Modasa, Thursday, Nov. 24 2022. (PTI Photo) (PTI11_24_2022_000112B)
दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी से बात की और जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया था. जिसके बाद इमाम बुखारी ने आदेश को रद्द करने पर सहमति जतायी.
दिल्ली के जामा मस्जिद में अकेली महिला के प्रवेश पर रोक को वापस लेने की खबर सामने आ रही है. शाही इमाम ने फैसले को वापस लेने पर अपनी सहमति दे दी है.
LG से बात के बाद इमाम बुखारी ने फैसला वापस लेने पर जतायी सहमति
दरअसल दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी से बात की और जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया था. जिसके बाद इमाम बुखारी ने आदेश को रद्द करने पर सहमति जतायी.
Delhi LG VK Saxena spoke to Shahi Imam Bukhari of Jama Masjid,requested him to rescind the order restricting the entry of women in Jama Masjid. Imam Bukhari has agreed to revoke the order, with the request that visitors respect& maintain sanctity of the Mosque: Raj Niwas sources pic.twitter.com/Pmeg3j4WoN
— ANI (@ANI) November 24, 2022
बुखारी इस शर्त पर आदेश वापस लेने के लिए राजी
दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना के अनुरोध के बाद जामा मस्जिद के शाही इमाम मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर रोक वाले आदेश को वापस लेने के लिए तैयार हो गये हैं. लेकिन उन्होंने इसके लिए एक शर्त रख दी है. इमाम बुखारी ने कहा, आगंतुक मस्जिद की शुचिता का सम्मान करें और उसे बरकरार रखें.
Also Read: Fact Check: दिल्ली की जामा मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिद नहीं, जानिए इतिहासकारों ने क्या कहा…
क्या है मामला
गौरतलब है कि जामा मस्जिद प्रशासन ने मुख्य द्वारों पर नोटिस लगाया था जिसमें कहा गया था कि मस्जिद में लड़कियों के अकेले या समूह में प्रवेश पर रोक है. इस फैसले पर विवाद शुरू होने के बाद शाही इमाम ने कहा कि यह आदेश नमाज पढ़ने आने वाली लड़कियों के लिए नहीं है. महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस फैसले को प्रतिगामी तथा अस्वीकार्य बताया था. मस्जिद प्रशासन के सूत्रों ने कहा कि तीन मुख्य प्रवेश द्वारों के बाहर कुछ दिन पहले नोटिस लगाये गये थे. नोटिस के अनुसार, जामा मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले दाखिला मना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




