Delhi Flood: यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली में बढ़ा बाढ़ का खतरा

Published by : Vinay Tiwari Updated At : 03 Sep 2025 6:29 PM

विज्ञापन

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205 मीटर से ऊपर 207 मीटर हो गया है. दिल्ली के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की टीम को तैनात कर दिया गया है और निचले इलाके से हजारों लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है. दिल्ली सरकार के अधिकारी यमुना के जलस्तर की लगातार निगरानी और बाढ़ से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कई जगह राहत शिविर लगाया गया है. केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी के अनुसार जलस्तर बढ़ने का कारण वजीराबाद और हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा पानी छोड़ा जाना है.

विज्ञापन

Delhi Flood: दिल्ली में हो रही लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205 मीटर से ऊपर 207 मीटर हो गया है. दिल्ली के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की टीम को तैनात कर दिया गया है और निचले इलाके से हजारों लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है. दिल्ली सरकार के अधिकारी यमुना के जलस्तर की लगातार निगरानी और बाढ़ से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कई जगह राहत शिविर लगाया गया है. केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी के अनुसार जलस्तर बढ़ने का कारण वजीराबाद और हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा पानी छोड़ा जाना है. बुधवार को भी व्यापक पैमाने पर पानी को छोड़ा गया और आने वाले समय में यमुना में जलस्तर बढ़ने की संभावना है. हालांकि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों को भरोसा दिया कि यमुना में बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली के लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. फिलहाल दिल्ली में बाढ़ का खतरा नहीं है. 


मौसम विभाग और अधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 7 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है. इस बीच यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रिंग रोड पर पानी नहीं आ सके, इसके लिए अधिकारी यमुना के किनारे रेत की बोरियों से भरा जा रहा है. दिल्ली सरकार के अधिकारी रोड पर पानी आने के संभावित जगहों पर विशेष निगरानी कर उचित उपाय कर रहे हैं.

दिल्ली सरकार की कोशिश वर्ष 2023 में दिल्ली में आयी बाढ़ जैसे संभावित खतरे को रोकना है.  हालांकि दिल्ली के यमुना बाजार, मयूर विहार, गीता कॉलोनी और मजनू का टीला में बाढ़ का पानी घरों में घुस चुका है. पानी के कारण लोगों को भारी परेशान का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा ने लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हालात नियंत्रण में है. पिछले 6 महीने में सरकार के विभिन्न विभागों की ओर से यमुना को लेकर कई कदम उठाए गए है. अगर यमुना का जलस्तर बढ़ता भी है तो दिल्ली में वर्ष 2023 जैसे हालात पैदा नहीं होंगे. 

विज्ञापन
Vinay Tiwari

लेखक के बारे में

By Vinay Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola