दिल्ली में आग का कहर: इमारत में लगी भीषण आग, 9 की मौत, 3 बच्चे शामिल

Updated:
विज्ञापन

इमारत में आग लगने के बाद की तस्वीर (Photo: PTI)

Delhi Fire : दिल्ली के पालम इलाके में एक रिहायशी इमारत में आग लग गई. आग की खबर मिलते ही दमकल की करीब 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. देखें आग लगने के बाद का वीडियो नीचे.

विज्ञापन

Delhi Fire : एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के पालम में रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से तीन बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई है. सुबह करीब 7 बजे आग लगने की सूचना मिली थी.

विज्ञापन

इससे पहले दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग ऐसे मकान में लगी जहां लोग रहते थे. आशंका है कि कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते हैं. इसलिए बचाव का काम तेजी से चलाया जा रहा है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने वीडियो शेयर किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बिल्डिंग से काला धुआं निकल रहा है. देखें वीडियो.

पुलिस और बाकी इमरजेंसी टीमें भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में मदद कर रही हैं. यह इलाका काफी घनी आबादी वाला है. फिलहाल आग लगने की असली वजह का पता नहीं चल पाया है.

यह भी पढ़ें : EV चार्जिंग बना काल: इंदौर में भीषण आग, घर खाक, 7 की मौत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जांच के आदेश दिए

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इमारत में लगी आग की घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए गए हैं. गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आग लगने के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. जिला प्रशासन, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) और दिल्ली पुलिस बचाव कार्य में लगे हैं. 

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि बचाव और अग्निशमन अभियानों (आग बुझाने और बचाव का काम) पर कड़ी नजर रखी जा रही है. सभी जरूरी मदद दी जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola