Delhi Fire: द्वारका अग्निकांड, 7वीं मंजिल से कूदा परिवार, पिता और दो बच्चों की दर्दनाक मौत

Published by : Neha Kumari Updated At : 10 Jun 2025 3:01 PM

विज्ञापन

Fire broke into dwarka sector 13 building father and 2 children dead

Delhi Fire: दिल्ली के द्वारक सेक्टर 13 की एक इमारत में 10 जून को भीषण आग लग गई. जान बचाने के लिए लोग इमारत से निचे कुदते हुए नजर आये. जिसे एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. इमारत में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि इमारत से आग कि लप्पटे उठ रही है.

विज्ञापन

Delhi Fire: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में मंगलवार की सुबह एक इमारत में भीषण आग लग गई. आग इमारत की सातवीं मंजिल पर लगी थी. आग की लपेटों से बचने के लिए लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. कई लोग तो अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदते हुए नजर आए.

बिल्डिंग से कूदने के कारण पिता और उनके बच्चों की मौत

बताया जा रहा है कि दमकलकर्मियों की टीम 10 बजे मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. लेकिन बचावकर्मियों के आने से पहले ही कई लोग इमारत से कूद चुके थे. जिन्हें तुरंत अस्पताल भर्ती करवाया गया. खबर आ रही है कि इमारत से कूदने वाले लोगों में एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई है. मृतक की पहचान यश यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है.

रबर फैक्ट्री में लगी आग

इसके अलावा दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 में स्थित एक रबर फैक्ट्री में भी आज आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया.फायर ऑफिसर सरबजीत ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है. हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई हैं. आग लगने की घटना के दौरान आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रखे हुए है.

बिल्डिंग में आग लगने के बाद का वीडियो

बिल्डिंग में आग लगने के बाद कई सारे वीडियो भी सामने आ रहे हैं. जिनमें से एक में देखा जा सकता है कि इमारत की छठी मंजिल पर बहुत सारे लोग खड़े हैं. वहीं 7वीं मंजिल के एक व्यक्ति एक बच्चे को लेकर खड़ा है. व्यक्ति ऊपर बच्चे को नीचे की ओर भेजने की कोशिश कर रहा है. नीचे खड़े लोग बच्चे को पकड़ते और ध्यान से नीचे उतारने की कोशिश करते हैं. बच्चा सुरक्षित नीचे उतर पाया है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola