ePaper

Delhi Election 2025: दिल्ली की वो सीटें जहां हर बार AAP ने बदला है उम्मीदवार? जानें इसके बारे में

Updated at : 30 Dec 2024 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
KEJRIWAL CAG REPORT

AAP national convener Arvind Kejriwal

Delhi Election 2025: दिल्ली में कई ऐसी सीटें हैं जहां आम आदमी पार्टी हर बार चुनाव में अपना उम्मीदवार बदलती है आइए इसके बारे में जानते हैं

विज्ञापन

Delhi Election 2025: दिल्ली में आम आदमी पार्टी लगातार चौथी बार सरकार बनाने के प्रयास में लगी है। इसी को लेकर पार्टी ने सबसे पहले सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था. इस बार 14 ऐसी सीटें थी जहां से चौथी बार लगातार एक ही चेहरे पर दांव लगाई है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे सीटों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां हर बार आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार बदलती है. आइए जानते हैं इसके बारे में

मुंडका विधानसभा सीट

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुंडका सीट पर 2013 से हर बार अपना प्रत्याशी बदला है. इस सीट को जाट बहुल सीट माना जाता है. 2013 में यहां से आप को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन 2015 और 2020 में यह सीट पार्टी जीतने में कामयाब रही थी.

तिरमारपूर विधानसभा सीट(Delhi Election 2025)

दिल्ली की एक और चर्चित सीट है तिरमारपूर विधानसभा सीट. यह सीट पिछले तीन बार से आम आदमी पार्टी जीतते आई है. लेकिन सबसे रोचक बात यह है कि यहां तीनों ही बार अलग अलग विधायकों ने जीत हासिल किया है. पार्टी ने इस बार फिर से अपने वर्तमान विधायक दिलीप पांडे का टिकट काट दिया है.

यह भी पढ़े.. Delhi Election 2025: कौन थे दिल्ली के दूसरे सीएम गुरुमुख निहाल सिंह? कैसे मिली थी दिल्ली की सत्ता

रोहिणी विधानसभा सीट

रोहिणी सीट पर आम आदमी पार्टी हाल बहुत अच्छा नहीं रहा है. इस सीट पर 2013 के बाद से पार्टी जीत नहीं पाई है. बीजेपी लगातार 2015 और 2020 के चुनाव में यह सीट जीतने में कामयाब रही थी. आम आदमी पार्टी ने हर बार इस सीट से अपना उम्मीदवार बदला है और इस बार नए उम्मीदवार प्रदीप मित्तल को मैदान में उतारा है.

मटिया महल विधानसभा सीट

दिल्ली का मुस्लिम बहुल सीट मटिया महल सीट का भी यही हाल है और आम आदमी पार्टी ने हर बार यहां उम्मीदवार बदल है. यह सीट 2015 से आम आदमी पार्टी के पास है. पिछली बार यहां पार्टी के उम्मीदवार को 50 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल हुई थी.

यह भी पढ़े.. Delhi Election 2025: ‘मौलवियों को 58 करोड़ 30 लाख से ज्यादा..’, AAP के ‘पुजारी कार्ड’ पर भड़की बीजेपी

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola