Delhi Assembly Election 2025: 'आपको अस्थायी सीएम कहना अपमान' CM आतिशी को LG ने लिखा पत्र, कहा- "आहत हुआ हूं'

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Dec 2024 8:30 PM

विज्ञापन

Delhi Assembly Election 2025

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की सीएम आतिशी को लिखे पत्र में एलजी वीके सक्सेना ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से सीएम आतिशी को अस्थायी मुख्यमंत्री कहने पर आपत्ति जताई है. साथ ही कहा है कि उनके इस संबोधन से मैं आहत हुआ हूं.

विज्ञापन

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखा है. अपने पत्र में दिल्ली के उपराज्यपाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक शब्द पर आपत्ति जताई है. एलजी ने लिखा है कि बीते दिनों पूर्व सीएम केजरीवाल ने आतिशी को दिल्ली की अस्थाई मुख्यमंत्री कहा है इस पर उन्हें आपत्ति है. एलजी विनय सक्सेना ने लिखा है कि “मुझे यह बहुत आपत्तिजनक लगा और मैं इससे आहत हुआ. यह न केवल आपका अपमान था, बल्कि आपके द्वारा नियुक्त भारत के राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधि के रूप में मेरे लिए भी अपमान था. एक उपराज्यपाल के रूप में मैं चिंतित हूं सार्वजनिक चर्चा के इस स्तर के बारे में और साथ ही मैं अपनी सरकार के पूर्णकालिक मुख्यमंत्री को अस्थायी मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने की बातचीत से आहत हूं.”

मुख्यमंत्री के पद की गरिमा धूमिल

अपने पत्र में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने सबसे पहले सीएम आतिशी को आगामी नववर्ष के लिए शुभकामनाएं दी. साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. इसी कड़ी में उन्होंने पत्र में लिखा कि एक मीडिया के सामने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आपको अस्थायी मुख्यमंत्री कहा है. यह मुझे काफी अपत्तिजनक और आहत करने वाला लगा. उन्होंने यह भी लिखा है कि वरिष्ठ नागरिकों एवं मुख्यमंत्री के नाम पर ही महिलाओं से संबंधित योजना की हवाई घोषणाएं की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि इससे मुख्यमंत्री के पद की गरिमा धूमिल हुई है.

दिल्ली के एलजी ने अपने पत्र में लिखा कि ‘यह सर्वविदित है कि आपको किन परिस्थितियों में मुख्यमंत्री बनाया गया. पिछले दस सालों में यमुना की बदतर हालत हो या पीने के पानी की भयंकर कमी, कचरे के पहाड़ों का मुद्दा हो या औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, सड़कों और सीवर लाइन की दुर्दशा हो या चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था, अनाधिकृत कॉलोनियों में सुविधाओं का घोर अभाव हो या झुग्गी बस्तियों में नारकीय जीवन, एक मुख्यमंत्री द्वारा, जिसको अस्थाई और काम चलाऊ घोषित किया जा चुका हो, तीन-चार महीने में कुछ भी कर पाना कितना संभव है यह सभी जानते हैं. इन क्षेत्रों में अपनी विफलताओं को आपके नेता ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार भी किया है, परंतु मुख्यमंत्री के रूप में अब इन सभी क्षेत्रों में विफलताओं की जिम्मेदारी आपकी ही मानी जाएगी.’

Also Read: Delhi Election 2025: ‘मौलवियों को 58 करोड़ 30 लाख से ज्यादा..’, AAP के ‘पुजारी कार्ड’ पर भड़की बीजेपी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola