G-20 के लिए सजी दिल्ली, रंगीन रौशनी से नहाया समारोह स्थल, विदेशी मेहमानों के स्वागत की जोरदार तैयारी

दिल्ली में आयोजित जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर जोर-शोर से तैयारी की गई है. प्रगति मैदान के आसपास जगह-जगह फव्वारे लगाए गये हैं, जिसे रोशनी से सजाया गया है. रात में इनकी अद्भुत छटा लोगों का मन मोह रही है. दिल्ली विदेशी मेहमानों के लिए पूरी तरह सजकर तैयार है.

प्रवेश द्वार के पास सभी सदस्य देशों से झंडे सजे हैं. नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले की गई तैयारियों की मनोरम झलकियां.

प्रगति मैदान के पास आगामी जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत भारत मंडपम को लाइटों से सजाया गया है.फव्वारे और रंगीन रोशनी लोगों को खूब भा रहा है.

दिल्ली में जी 20 की बैठक को लेकर समारोह स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है. पूरा परिसर रंगीन रोशनी से चकाचौंध हो रहा है.

प्रवेश द्वार से समारोह स्थल का ऐसा दिखेगा नजारा. बाहर से रात में रोशनी से कुछ ऐसा होगा समारोह स्थल का पूरा नजारा.

रंगीन रोशनी से चकाचौंध हो रहा समारोह स्थल

विभिन्न रंगों और लाइट्स से जी 20 का अद्भित नजारा.

स्वागत के लिए किया गया है खास इंतजाम.

जिस होटल में विदेशी मेहमानों को ठहराया जाएगा उसे भी बेदह खूबसूरत ढंग से सजाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




