Corona vaccine news : अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में 16 जनवरी से 81 केंद्रों पर शुरू होगा Vaccination, जानें कैसे लगेगी वैक्सीन
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Jan 2021 2:16 PM
Corona vaccine news, corona vaccine update, corona vaccine update in india : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal ) ने आज कहा कि दिल्ली में 16 जनवरी से टीकाकरण(Vaccination) अभियान शुरू होने वाला है, इस अभियान के तहत सप्ताह में चार दिन वैक्सीन दिया जायेगा. उन्होंने आज टीकाकरण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की.
Corona vaccine news : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal ) ने आज कहा कि दिल्ली में 16 जनवरी से टीकाकरण(Vaccination) अभियान शुरू होने वाला है, इस अभियान के तहत सप्ताह में चार दिन वैक्सीन दिया जायेगा. उन्होंने आज टीकाकरण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 16 जनवरी से पूरे देश में वैक्सीन लगने जा रही है, दिल्ली में भी वैक्सीन लगाने की पूरी तैयारी कर ली गयी है. 16 जनवरी को 81 जगहों पर वैक्सीन लगायी जायेगी. हर केंद्र पर 100 लोगों को वैक्सीन लगायी जायेगी. साथ ही सप्ताह में 4 दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को वैक्सीन लगायी जायेगी.
केंद्र सरकार से हमें अब तक 2,74,000 वैक्सीन की डोज मिली हैं, ये लगभग 1,20,000 स्वास्थ्य कर्मियों के लिए काफी हैं। दिल्ली में 2,40,000 स्वास्थ्य कर्मियों ने रजिस्टर किया है: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल #COVID19 pic.twitter.com/yfoPnE7y4Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2021
केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में शुरुआती दौर में 81 सेंटर पर वैक्सीनेशन होगा, जिसे बाद में बढ़ा कर 175 सेंटर और कुछ दिनों बाद 1000 सेंटर किया जाएगा. केंद्र सरकार से दिल्ली को 2 लाख 74 हज़ार वैक्सीन के डोज मिले हैं जिन्हें 1 लाख 20 हज़ार हेल्थ वर्कर को दिया जायेगा. दिल्ली में 2,40,000 स्वास्थ्य कर्मियों ने रजिस्टर किया है.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










