Delhi Building Collapse: तेज गड़गड़ाहट के साथ भूकंप जैसा अहसास हुआ और ढह गई 4 मंजिला इमारत, देखें PHOTOS

Updated:
1 / 9
Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने से हड़कंप मच गया. हादसे के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, CAT एंबुलेंस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया. मलबा हटाने के लिए JCB मशीनें लगाई गई हैं. चश्मदीदों के मुताबिक इमारत गिरते समय तेज गड़गड़ाहट हुई और पूरा इलाका धूल से भर गया. आसपास कई PG होने के कारण छात्रों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
फुल स्क्रीन में देखें

दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही चार मंजिला इमारत, फोटो- एएनआई

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने से हड़कंप मच गया. हादसे के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, CAT एंबुलेंस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया. मलबा हटाने के लिए JCB मशीनें लगाई गई हैं. चश्मदीदों के मुताबिक इमारत गिरते समय तेज गड़गड़ाहट हुई और पूरा इलाका धूल से भर गया. आसपास कई PG होने के कारण छात्रों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 9
सत्य निकेतन में चार मंजिला इमारत ढही
फुल स्क्रीन में देखें

दिल्ली- सत्य निकेतन इलाके में गिरी इमारत-फोटो- एएनआई

सत्य निकेतन में चार मंजिला इमारत ढही

दिल्ली के मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में बारिश के बीच एक चार मंजिला इमारत गिर गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

3 / 9
मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका
फुल स्क्रीन में देखें

दिल्ली- सत्य निकेतन इलाके में गिरी इमारत-फोटो- एएनआई

मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका

हादसे के वक्त इमारत के अंदर कई लोगों के मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि फंसे लोगों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

4 / 9
NDRF ने संभाला रेस्क्यू ऑपरेशन
फुल स्क्रीन में देखें

दिल्ली- सत्य निकेतन इलाके में गिरी इमारत-फोटो- एएनआई

NDRF ने संभाला रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, CAT एंबुलेंस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं. मलबे में दबे लोगों की तलाश लगातार जारी है.

5 / 9
हटाया जा रहा भारी मलबा
फुल स्क्रीन में देखें

दिल्ली- सत्य निकेतन इलाके में गिरी इमारत-फोटो- एएनआई

हटाया जा रहा भारी मलबा

रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए JCB मशीनें लगाई गई हैं. बचावकर्मी मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.

6 / 9
‘भूकंप जैसी गड़गड़ाहट सुनाई दी’
फुल स्क्रीन में देखें

दिल्ली- सत्य निकेतन इलाके में गिरी इमारत-फोटो- एएनआई

‘भूकंप जैसी गड़गड़ाहट सुनाई दी’

पास के एक दुकानदार के मुताबिक इमारत गिरने से पहले तेज गड़गड़ाहट सुनाई दी. बाहर निकलने पर चारों तरफ धूल और मलबा फैला हुआ था.

7 / 9
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
फुल स्क्रीन में देखें

दिल्ली- सत्य निकेतन इलाके में गिरी इमारत-फोटो- एएनआई

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे के बाद मलबे से कुछ लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. बचाव अभियान के साथ एंबुलेंस भी घटनास्थल पर तैनात हैं.

8 / 9
आसपास थे छात्रों के PG
फुल स्क्रीन में देखें

दिल्ली- सत्य निकेतन इलाके में गिरी इमारत-फोटो- एएनआई

आसपास थे छात्रों के PG

चश्मदीदों के मुताबिक हादसे वाली जगह के आसपास लड़के और लड़कियों के कई पेइंग गेस्ट आवास हैं. इसी वजह से छात्रों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

9 / 9
हादसे की वजह की जांच बाकी
फुल स्क्रीन में देखें

दिल्ली- सत्य निकेतन इलाके में गिरी इमारत-फोटो- एएनआई

हादसे की वजह की जांच बाकी

इमारत किस वजह से गिरी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. निर्माण कार्य और लगातार बारिश समेत सभी पहलुओं की जांच किए जाने की संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola