Video : दिल्ली में इमारत गिरते ही मची चीख-पुकार, मलबे से निकला जिंदा शख्स
दिल्ली में इमारत गिरी (Photo: ANI)
Video : दिल्ली में इमारत गिरने के बाद राहत-बचाव में स्थानीय लोग भी जुट गए. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बिना देर किए अपने हाथों से मलबा हटाना शुरू कर दिया. जिसके पास जो सामान मिला, उसी की मदद से लोग मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करते रहे.
Video : दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे इलाके में चीख-पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि यह लड़कों का पीजी था और मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका है. हादसे के बाद स्थानीय लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े. राहत-बचाव दल लगातार मलबा हटाकर लोगों की जिंदगी बचाने की कोशिश में जुटा है. इसी बीच एक व्यक्ति को मलबे से जिंदा बाहर निकाल लिया गया. उसे तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. हर गुजरते पल के साथ लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है. इस घटना का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर साझा किया है.
ये भी पढ़ें: Video : दिल्ली में भरभराकर गिरी इमारत, कई छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियां और विभिन्न विभागों की कई बचाव टीम मौके पर भेजी गई हैं. पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गईं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई. आपातकालीन कर्मियों ने मलबे में फंसे लोगों की तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया है.
डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने बताया कि अब तक करीब 10 से 15 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि कुछ छात्र अभी भी मलबे में फंसे हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि बचाव दल फंसे छात्रों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. एनडीआरएफ की पूरी टीम भी मौके पर पहुंच गई है. अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है.
आर्यन मान के मुताबिक, करीब 15 से 20 छात्र हादसे की चपेट में आए हैं और 10 छात्रों को अस्पताल भेजा गया है. हालांकि, उनकी हालत के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर से भी बात हुई है. मौके पर जेसीबी, दमकल और अन्य बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए