Delhi AQI : दिवाली के पहले दिल्ली में सांस लेना हो जाएगा मुश्किल, आ गया अलर्ट

Published by :Amitabh Kumar
Updated at :14 Oct 2025 8:13 AM
विज्ञापन
Delhi AQI : दिवाली के पहले दिल्ली में सांस लेना हो जाएगा मुश्किल, आ गया अलर्ट

दिल्ली में AQI स्तर खराब (Photo: PTI)

Delhi AQI : दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस सोमवार को दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.6 डिग्री कम है. मंगलवार को आसमान साफ ​​रहने का अनुमान है. दिल्ली में अब वायु गुणवत्ता सूचकांक “खराब” श्रेणी में पहुंचने की संभावना है.

विज्ञापन

Delhi AQI : केंद्र के Air Quality Early Warning System (EWS) के अनुसार, दिल्ली में इस सीजन की पहली “खराब” हवा रिकॉर्ड होने की संभावना है. अनुमान है कि सप्ताह के मध्य तक प्रदूषण स्तर और बढ़ सकते हैं. अगर यह पूर्वानुमान सही साबित होता है, तो दिल्ली की चार महीने लंबा समय (जब हवा “संतोषजनक” या उससे बेहतर थी) का दौर खत्म हो जाएगा जब लोग साफ हवा में सांस ले रहे थे. अब राजधानी में सांस लेना मुश्किल हो सकता है और लोगों को सावधानी बरतनी होगी.

सोमवार को दिल्ली की हवा थोड़ी और खराब हुई. शाम 4 बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 189 दर्ज हुआ, जो “मध्यम” श्रेणी में है. यह रविवार के 167 अंक से 22 अंक ज्यादा रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने अपनी डेली रिपोर्ट में यह जानकारी दी. EWS के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार तक वायु गुणवत्ता सूचकांक “खराब” श्रेणी में पहुंच सकता है. यह 11 जून के बाद पहली बार होगा, जब दिल्ली का AQI 245 दर्ज किया गया था.

0 से 50 तक का एक्यूआई होता है “अच्छा”

सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 तक का एक्यूआई “अच्छा”, 51 से 100 “संतोषजनक”, 101 से 200 “मध्यम”, 201 से 300 “खराब”, 301 से 400 “बहुत खराब” और 401 से 500 के बीच “गंभीर” श्रेणी में माना जाता है.

दिल्ली में घट रहा है तापमान

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस बताया, जो औसत से 0.6 डिग्री कम है. यह लगातार चौथा दिन था, जब न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा. हवा में नमी का स्तर 49 से 86 प्रतिशत के बीच रहा.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : अगले 7 दिन इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट

सर्दी बढ़ने के साथ प्रदूषण के स्तर में वृद्धि

मंगलवार को आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. सर्दी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में धीरे-धीरे वृद्धि देखी जा रही है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola