'करने को तो हम बहुत कुछ कर सकते थे...,' राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात
Published by : Neha Kumari Updated At : 29 May 2025 2:49 PM
Defence minister rajnath singh
Defence minister: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दिल्ली में अपने संबोधन के दौरान पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि करने को तो हम बहुत कुछ कर सकते थे. लेकिन हमने शक्ति के प्रदर्शन के साथ संयम रखा और आज दुनिया के सामने एक मिसाल पेश किया है.
Defence minister: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कान्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया. संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की उकसावे वाली हरकतों का जवाब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा पूरी ताकत से दिया. हमने न केवल अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन किया, बल्कि दुनिया के सामने अनुशासन और रणनीतिक तालमेल की मिसाल पेश की. राजनाथ सिंह ने सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को देश की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि ‘करने को तो हम बहुत कुछ कर सकते थे, लेकिन हमने अनुशासन और रणनीतिक तालमेल के साथ कदम उठाया.’
राजनाथ सिंह से एक बार पहलगाम हमले की याद दिलाई
एक बार फिर से पहलगाम में हुए हमले की याद दिलाते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में 7 मई को शुरू हुआ था. इसके तहत लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी संगठनों को निशाना बनाया गया था. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक 100 आतंकियों को मार गिराया.
#WATCH | Delhi: "You saw how we first destroyed the terrorist hideouts and then the enemy's military bases and airbases. 'Karne ko hum kuch aur bhi kar sakte the', but we presented a great example of coordination of power and restraint to the world…," said Defence Minister… pic.twitter.com/k5f2FMDypi
— ANI (@ANI) May 29, 2025
इस जवाबी हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से सीमा पार गोलीबारी और ड्रोन से हमले किए गए, जिसके बाद भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के 11 सैन्य ठिकानों और एयरबेस को गंभीर नुकसान पहुंचाया. स्थिति को नियंत्रण में लाते हुए 10 मई को दोनों देशों के बीच संघर्षविराम को लेकर सहमति बनी.
अब पाकिस्तान से बात होगी तो केवल PoK और आतंकवाद पर
रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में यह भी स्पष्ट किया कि अब पाकिस्तान के साथ भारत की बातचीत केवल दो मुद्दों तक सीमित रहेगी. ये दो मुद्दे आतंकवाद और पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) हैं. उन्होंने कहा, “अब बात होगी तो सिर्फ PoK और आतंकवाद पर, बाकी किसी विषय पर नहीं.”
राजनाथ सिंह ने PoK निवासियों को बताया भारत का हिस्सा
सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के निवासियों को भारत का हिस्सा बताया है. उन्होंने कहा है कि वे केवल भौगोलिक रूप से अलग हैं, भावनात्मक रूप से नहीं. उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में PoK के निवासी खुद से आगे आकर भारत में शामिल होंगे, वह भी आत्मसम्मान और स्वेच्छा के साथ. उन्होंने कहा कि “भारत हमेशा दिलों को जोड़ने में विश्वास रखता है. हम मानते हैं कि PoK के हमारे भाई-बहन एक दिन जरूर कहेंगे ‘मैं भारतीय हूं, और मैं वापस आया हूं.’
यह भी पढ़े: अलीपुरद्वार से पीएम मोदी की हुंकार, बोले- बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव है|PM Modi West Bengal Visit
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










