ePaper

तीन राज्यों में पराजय, गठबंधन में दरार! सिर पर लोकसभा चुनाव... पार्टी को संकट में छोड़ राहुल गांधी चले विदेश

Updated at : 05 Dec 2023 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
तीन राज्यों में पराजय, गठबंधन में दरार! सिर पर लोकसभा चुनाव... पार्टी को संकट में छोड़ राहुल गांधी चले विदेश

New Delhi: Congress leader Rahul Gandhi addresses a press conference at AICC headquarters, in New Delhi, Friday, Sept. 22, 2023. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI09_22_2023_000103B)

एग्जिट पोल के नतीजे... अशोक गहलोत, कमलनाथ और भूपेश बघेल का आत्मविश्वास को देखते हुए कांग्रेस को उम्मीद थी कि इस बार कम से कम दो हिन्दी राज्यों में कांग्रेस की जीत पक्की है. पार्टी ने जश्न की भी तैयारी कर ली थी, लेकिन जब वोटों की गिनती शुरू हुई तो पासा उल्टा पड़ता चला गया

विज्ञापन

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है. इतनी बड़ी शिकस्त के बाद कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है. इस बीच खबर आ रही है कि राहुल गांधी जल्द ही विदेश दौरे पर जा रहे हैं. राहुल गांधी 8 दिसंबर से इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया और वियतनाम की यात्रा पर जाने वाले हैं. राहुल गांधी की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब लोकसभा चुनाव पास है. इंडिया गठबंधन की गांठ कमजोर हो रही है. और सबसे बड़ी बात की कांग्रेस की तीन राज्यों में बुरी तरह हार हुई है. जिसमें राजस्थान और छत्तीसगढ़ में तो सत्ता में रहते कांग्रेस हार गई है.

विदेश यात्रा पर उठ रहे सवाल!
कांग्रेस पार्टी में हार को लेकर मंथन का दौर चल रहा है. पार्टी हार के लिए अशोक गहलोत, कमलनाथ और भूपेश बघेल को जिम्मेदार ठहरा रही हैं. वहीं पार्टी में इसपर भी दबी जुबान में बात हो रही है कि  इस समय राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मिलकर हार के लिए विशेष मंथन करनी चाहिए. अशोक गहलोत, कमलनाथ और भूपेश बघेल समेत अन्य नेताओं पर हार के लिए जवाबदेही ढूंढनी चाहिए, लेकिन ऐसे नाजुक माहौल में वे विदेश जा रहे हैं.

एग्जिट पोल के नतीजे… अशोक गहलोत, कमलनाथ और भूपेश बघेल का आत्मविश्वास को देखते हुए कांग्रेस को उम्मीद थी कि इस बार कम से कम दो हिन्दी राज्यों में कांग्रेस की जीत पक्की है. पार्टी ने जश्न की भी तैयारी कर ली थी, लेकिन जब वोटों की गिनती शुरू हुई तो पासा उल्टा पड़ता चला गया और कांग्रेस के तमाम इरादों पर पानी फिर गया. तीनों हिन्दी भाषी राज्यों में कांग्रेस की बुरी तरह हार हो गई. अब जब सवालों और जवाबदेही तय करने का समय आया है तो राहुल गांधी विदेश जा रहे हैं.

इन देशों की करेंगे यात्रा
राहुल गांधी 8 दिसंबर को मलेशिया पहुंचेंगे. यहां राहुल गांधी दो दिन गुजारेंगे. इसके बाद राहुल 11 दिसंबर को सिंगापुर पहुंचेंगे और 12 दिसंबर तक वहीं रहेंगे. इसके बाद 13 दिसंबर को वो जकार्ता जाएंगे. जहां से 14 दिसम्बर को राहुल हनोई पहुंचेंगे एक दिन हनोई में रुकने के बाद राहुल गांधी 15 दिसंबर को हनोई से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

कांग्रेस को तेलंगाना छोड़कर कहीं से गुड न्यूज नहीं
गौरतलब है कि नवंबर महीने में देश के पांच राज्यों में चुनाव हुए. इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के साथ-साथ तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव हुए. इन चुनावों में तेलंगाना को छोड़कर सभी राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कांग्रेस को सत्ता से भारी मतों से बेदखल कर दिया, और मध्य प्रदेश में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी. मिजोरम में भी कांग्रेस को 1 ही सीट से संतोष करना पड़ा.

Also Read: रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के सीएम, तमाम अटकलों पर लगा विराम, बोले वेणुगोपाल- ‘वन मैन शो नहीं एक टीम होगी’

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola