बीजेपी नेता की बेरहमी से हत्या करने वाले PFI के 15 एक्टिविस्ट को सजा-ए-मौत, केरल की अदालत ने सुनाया फैसला

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Jan 2024 12:51 PM

विज्ञापन

BJP Leader Murder Case: केरल की एक अदालत ने बीजेपी नेता की हत्या मामले में सभी 15 दोषियों को मौत की सजा सुनाई है. हत्या में शामिल सभी दोषी प्रतिबंधित आतंकी संगठन पीएफआई के सदस्य हैं. बता दोषियों ने बीजेपी नेता की उनके घर पर ही बेरहमी से हत्या कर दी थी.

विज्ञापन

BJP Leader Murder Case: केरल की एक स्थानीय अदालत ने बीजेपी नेता की बेरहमी से हत्या करने के एक मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से संबंध रखने वाले 15 दोषियों को मौत की सजा सुनाई है. केरल की अदालत ने बीजेपी नेता रंजीत श्रीनिवास की हत्या मामले में यह सजा मुकर्रर की है. बता दें, बीजेपी नेता की साल 2019 में अलाप्पुझा स्थित उनके घर पर ही बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में शामिल सभी लोग प्रतिबंधित आतंकी संगठन पीएफआई (PFI) के सदस्य थे.

हत्या के 15 दोषियों को फांसी की सजा
केरल की मावेलिककारा अतिरिक्त जिला सेशन कोर्ट ने आज यानी मंगलवार को सभी आरोपियों को हत्या का दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है. कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के वकील ने इस हत्याकांड को दुर्लभ से दुर्लभतम अपराध की श्रेणी में रखने की मांग करते हुए सभी दोषियों के लिए फांसी की सजा देने की अपील की थी. अभियोजन पक्ष ने कहा कि सभी ने पीड़ित की उनके घर पर ही हत्या कर दी थी.

इन धाराओं के तहत कोर्ट ने दोषी करार दिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेशंस कोर्ट ने 8 आरोपियों को सीधे हत्या में शामिल पाया है. कोर्ट ने उनपर धारा 302, 149, 449, 506 और 341 के तहत दोषी करार दिया है. जबकि बाकी के दोषियों पर हत्या में शामिल होने और हथियार लेकर पीड़ित के घर के बाहर खड़े थे. इनको कोर्ट ने आईपीसी की धारा 302, 149 और 447 के तहत दोषी करार दिया है.

पीएफआई पर लगा है प्रतिबंध
बता दें, साल 2022 में ही गृह मंत्रालय ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (Popular front of India) पर प्रतिबंध लगा दिया था. गृह मंत्रालय ने आतंकी फंडिंग समेत अन्य गतिविधियों के चलते PFI पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया है. पीएफआई के अलावा उनके सहयोगी संगठन रिहैब इंडिया फाउंडेशन, कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया इमाम काउंसिल, नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन, नेशनल वूमेन फ्रंट, जूनियर फ्रंट, एम्पावर इंडिया फाउंडेशन और रिहैब फाउंडेशन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.


Also Read: आईएनएस सुमित्रा से बचकर! भारत ने 11 समुद्री लुटेरों से बचाई 19 पाकिस्तानी नाविकों की जान

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola