ALERT: रेस्टोरेंट में नॉन-वेज खाने के हैं शौकीन, तो जरूर पढ़ें यह खबर

Dead Rat Found In Restaurant Food : अगर ऐसा कभी हो कि आपने किसी रेस्टोरेंट में चिकेन या मटन ऑर्डर किया हो और आपके खाने से मरा हुआ चूहा निकल जाए तब आप क्या करेंगे ? मुंबई में कुछ ऐसा ही हुआ है.
Dead Rat Found In Food At Mumbai Restaurant : अगर आप भी रेस्टोरेंट में नॉन-वेज खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए है. हम में से कई लोग चिकेन, मटन, प्रॉन्स, अंडा और दूसरे नॉनवेज डिश खाना पसंद करते हैं. रेस्टोरेंट और ढाबा में इन डिशेज की डिमांड भी रहती है. यही वजह है कि नॉनवेज खाने के शौकीन लोग अपनी फेवरेट डिश का आनंद लेने के लिए इन फूड प्वॉइंट्स पर पहुंच ही जाते हैं. लेकिन अगर ऐसा कभी हो कि आपने किसी रेस्टोरेंट में चिकेन या मटन ऑर्डर किया हो और आपके खाने से मरा हुआ चूहा निकल जाए तब आप क्या करेंगे ? मुंबई में कुछ ऐसा ही हुआ है.
नॉनवेज डिश में मिला मरा हुआ चूहा
मुंबई में एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि उसे वहां के एक रेस्टोरेंट में ऑर्डर किये गए खाने में मरा हुआ चूहा सर्व किया गया. इसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर और दो कुक को गिरफ्तार कर लिया. बांद्रा थाने से एक अधिकारी ने कहा कि ग्राहक एक बैंक में कार्यरत है और वह रविवार रात को खरीदारी के बाद उपनगरीय बांद्रा में स्थित एक रेस्टोरेंट में गया. पुलिस के अनुसार, रात का खाना खाते समय उसने चिकेन ऑर्डर किया, तो उसे नॉनवेज डिश में मरा हुआ चूहा मिला.
Also Read: Blinkit से मंगायी ब्रेड, पैकेट में निकला जिंदा चूहा, फोटो हुई वायरल तो कंपनी ने दिया ऐसा जवाब
ग्राहक की बिगड़ने लगी तबीयत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरू में ग्राहक को व्यंजन में यह नजर नहीं आया और उसने इसे चिकेन का टुकड़ा समझकर इसमें से कुछ हिस्सा खा लिय���. अधिकारी ने बताया कि बाद में उसे कुछ शक हुआ और ध्यान से देखने पर पता चला कि वह एक छोटा चूहा है. जब ग्राहक ने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट के कर्मचारी से की तो उन्होंने उससे माफी मांगी. लेकिन चूहा खाने के बाद ग्राहक बीमार महसूस करने लगा और वह डॉक्टर के पास गया.
मैनेजर और कुक पर लगीं इतनी धाराएं
पीटरआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहक की शिकायत के आधार पर रेस्टोरेंट के मैनेजर और दो कुक को गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसमें धारा 272 (बेचे जाने वाले भोजन में मिलावट) और 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) शामिल है. हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया. बताते चलें कि यह रेस्टोरेंट अपनी पंजाबी डिशेज के लिए फेमस है.
Also Read: फेक मोबाईल ऐप से रहें सावधान ! IRCTC ने जारी किया अलर्ट, जानें पूरा मामलाप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










