दाऊद इब्राहिम की बेटी खूबसूरती में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं, जावेद मियांदाद के बेटे से हुई है शादी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Dec 2023 10:09 PM

विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की बेटी महारुख, जिसकी शादी पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद मियांदाद के साथ हुई है, खूबसूरती में किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है. जुनैद और महारुख की शादी 2006 में हुई थी. उसी साल दोनों की वलीमा (शादी की दावत) दुबई के ग्रैंड हयात होटल में हुई थी.

विज्ञापन

1993 मुंबई बम ब्लास्ट के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम की तलाश भारत को वर्षों से है. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के बारे में खबर है कि वह पाकिस्तान में छिपा है. दाऊद पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है. उसको लेकर खबर आई कि कराची में उसे जहर दे दी गई, जिससे उसकी स्थिति खराब हो गई है. पहले खबर ये भी आई की जहर दिये जाने से दाऊद की मौत हो गई. लेकिन अबतक उसकी ताजा स्थिति को लेकर कोई खबर नहीं है. वह अस्पताल में भर्ती है या उसकी मौत हो चुकी है, यह हमेशा की तरह रहस्य बनकर रह गया है. बहरहाल आज हम दाऊद के परिवार के बारे में बताने वाले हैं.

undefined

दाऊद इब्राहिम की बेटी खूबसूरती में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की बेटी महारुख, जिसकी शादी पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद मियांदाद के साथ हुई है, खूबसूरती में किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है. जुनैद और महारुख की शादी 2006 में हुई थी. उसी साल दोनों की वलीमा (शादी की दावत) दुबई के ग्रैंड हयात होटल में हुई थी. दाऊद की बेटी देखने में बहुत खूबसूरत है. उसकी शादी की जो तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं, उसमें वो गहनों से लदी हुई दिख रही है. दुल्हन के जोड़े में माहरुख किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं लग रही है.

दाऊद के परिवार में हैं इतने लोग

दाऊद इब्राहित की पत्नी का नाम महजबीं उर्फ जुबीना जरीना है. उसकी दो बेटी और एक बेटा है. दाऊद के बेटे का नाम मोइन इब्राहिम है, जबकि बड़ी बेटी का नाम माहरुख और छोटी बेटी का नाम माहरीन है.

Also Read: एक हजार परसेंट फिट है दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील ने बताया कब मिला था अंडरवर्ल्ड डॉन से

दाऊद ईमानदार पुलिस कॉन्स्टेबल के बेटे से अंडरवर्ल्ड डॉन कैसे बना?

दाऊद इब्राहिम के पिता मुंबई पुलिस के ईमानदार सिपाही थे. उनका नाम शेख इब्राहिम अली था. आम परिवार की तरह उनकी जिंदगी थी. लेकिन दाऊद जैसे-जैसे बढ़ता गया, उसमें लग्जरी लाइफ जीने की चाहत बढ़ती गई. इसके लिए वो चोरी-डकैती जैसे काम करने लगा. यहां तक की दाऊद तस्करी भी करने लगा. तंग आकर पिता ने उसे घर से बाहर निकाल दिया. दाऊद घर से निकाले जाने के बाद मुंबई के कुख्यात गैंग करीम लाला के गैंग में शामिल हो गया. वहां भी अधिक दिनों तक नहीं रहा और हाजी मस्तान गैंग में शामिल हो गया. लेकिन कुछ ही दिनों बाद दाऊद ने दोनों गैंग को पीछे छोड़ दिया और देखते-देखते मुंबई में आतंक का प्रयाय बन गया. 1993 मुंबई ब्लास्ट में उसका नाम सामने आया. जिसमें 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. धीरे-धीरे मुंबई में पुलिस ने एनकाउंटर मिशन शुरू किया. जिससे मुंबई से दाऊद का प्रभाव खत्म हुआ, लेकिन भारत सरकार को आज भी उसकी तलाश है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola