Viral Video: कड़ी धूप में पिता की छांव बनी बेटी, वीडियो देखकर नहीं रुकेंगे आंसू

Updated:
विज्ञापन
daughter holding umbrella while father ride cycle emotional Viral video
daughter holding umbrella while father ride cycle emotional Viral video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि पिता को धूप न लगे, इसलिए बेटी साइकिल के पीछे खड़ी होकर छाता पकड़े हुए है. इस वीडियो को देखिए.

विज्ञापन

Viral Video: बेटी और पिता का रिश्ता बेहद खास और भावनात्मक होता है. दोनों ही एक-दूसरे की तकलीफ सह नहीं सकते. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता तेज धूप में अपनी बेटी को साइकिल से स्कूल छोड़ने ले जा रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की साइकिल की पीछे वाली सीट पर खड़ी है. उसके एक हाथ में छाता है, जबकि दूसरे हाथ से वह अपने पिता को गले लगाकर पकड़ी हुई है. बेटी बार-बार छाते को इस तरह एडजस्ट करती है कि उसके पिता धूप से बच सकें. पिता अपनी बेटी की इस मासूम और प्यारी हरकत को देखकर मुस्कुराते हैं और साइकिल सावधानी से चलाते हैं, ताकि बेटी गिर न जाए. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: नन्हे हाथी और पति-पत्नी के बीच फोटो खिंचवाने की जंग, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola