उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर परिसर में महिला सुरक्षाकर्मियों का डांस वीडियो वायरल, बर्खास्त

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Dec 2022 10:18 PM

विज्ञापन

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर परिसर में दो महिला सुरक्षाकर्मियों को ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में फिल्मी गाने पर डांस करते हुए अपना वीडियो क्लिप पोस्ट करने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

विज्ञापन

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर परिसर में दो महिलाओं का फिल्मी गाने में डांस करते वीडियो इस समय सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है, डांस करने वाली महिला मंदिर में सुरक्षा में तैनात थी. इधर मामला सामने आने के बाद दोनों महिला सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई की गयी है.

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर परिसर में डांस करने वाली महिला सुरक्षाकर्मी बर्खास्त

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर परिसर में दो महिला सुरक्षाकर्मियों को ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में फिल्मी गाने पर डांस करते हुए अपना वीडियो क्लिप पोस्ट करने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Also Read: उज्जैन के काल भैरव मंदिर में चढ़ाई जाती है मदिरा?, जानें क्या है इसका रहस्य

मंदिर में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर बैन

सुरक्षाकर्मियों का डांस वीडियो सामने आने के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया गया है. मंदिर के अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे मंदिर में ड्यूटी के दौरान केवल कीपैड वाले मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें न कि स्मार्टफोन का.

महिला सुरक्षाकर्मियों ने अपना डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर किया था पोस्ट

मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी ने कहा कि एक निजी एजेंसी द्वारा नियुक्त दो महिला सुरक्षाकर्मियों की सेवाएं रविवार को सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आने के बाद समाप्त कर दी गई. उन्होंने कहा कि मंदिर की सुरक्षा में 390 कर्मी लगे हुए हैं और वे तीन पालियों में काम करते हैं. महिलाओं सहित कम से कम 75 सुरक्षाकर्मी एक पाली में काम करते हैं. दोनों महिला कर्मियों ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वे पार्श्व में बज रहे बॉलीवुड गाने पर डांस कर रही थीं.

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर परिसर में ऐसी घटना पहली बार नहीं घटी है. बल्कि इससे पहले भी डांस वीडियो सामने आ चुका है. इससे पहले दर्शन करने आयी युवती और महिलाओं ने मंदिर परिसर में वीडियो बनाये थे, जिसपर मंदिर प्रशासन ने कार्रवाई की थी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola