Weather Forecast Updates : चक्रवाती तूफान ‘यास’ मचाएगा तांडव? वायुसेना की C-130, दो डोर्नियर और AN-32 विमान तैनात
Kanyakumari: People wade through a waterlogged street due to heavy rainfall owing to Cyclone Tauktae in the Arabian Sea, in Kanyakumari, Saturday, May 15, 2021. As per IMD, cyclonic storm ‘Tauktae’ is very likely to intensify further into a severe cyclonic storm by Saturday night. (PTI Photo)(PTI05_15_2021_000184A)
Weather Forecast Today LIVE Updates , 23 may Mausam, yaas tufan : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘यास’ बनना शुरू हो चुका है जिसका असर झारखंड और बिहार (bihar,Jharkhand rain) में नजर आने की संभावना है. सोमवार को तूफान काफी खतरनाक हो सकता है. इस तूफान के 25 एवं 26 को पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा (west Bengal ,odisha yaas ) के तट से टकराने की उम्मीद है. इधर राजधानी दिल्ली में आज गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है. मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ…
चक्रवाती तूफान ‘यास’ को लेकर भारतीय वायुसेना ने C-130 और दो डोर्नियर विमानों समेत AN-32 विमान तैनात किये
चक्रवाती तूफान ‘यास’ को लेकर भारतीय वायुसेना ने मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियानों के लिए तीन C-130, चार AN-32 विमानों और दो डोर्नियर विमानों सहित 11 परिवहन विमानों को तैयार रखा है. इसके अतिरिक्त, 11 MI-17 V5, दो चेतक, तीन चीता और सात MI-17 हेलीकॉप्टर सहित लगभग 25 हेलिकॉप्टरों को भी किसी भी स्थिति के लिए तैयार रखा गया है.
चक्रवात ‘यास’ को लेकर 11 परिवहन विमान और 25 हेलीकाप्टर लेकर वायुसेना तैयार
भारतीय वायुसेना ने चक्रवात ‘यास’ से उत्पन्न स्थिति से निबटने की तैयारियों के तहत मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों के लिए 11 परिवहन विमान और 25 हेलीकॉप्टर तैयार रखे हैं. अधिकारियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात से निबटने के लिए सरकार द्वारा कई उपायों की शुरुआत करने के बीच वायुसेना ने रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों से 21 टन राहत सामग्री और एनडीआरएफ के 334 कर्मियों को हवाई मार्ग से कोलकाता और पोर्ट ब्लेयर पहुंचाया. अधिकारियों ने कहा कि राहत सामग्री, उपकरण और कर्मियों को पटना, वाराणसी और अराक्कोनम से पांच सी-130 विमानों का उपयोग करके पहुंचाया गया.
ओडिशा : चक्रवात ‘यास’ को लेकर कोविड अस्पतालों को दिये गये उपभोग की सामग्री, दवाएं और वैकल्पिक बिजली बैकअप
ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त प्रदीप के जेना ने कहा है कि केंद्रपाड़ा, बालासोर और भद्रक सहित महत्वपूर्ण जिलों में तैयारियों की समीक्षा की गयी है. निकासी, बुनियादी ढांचे, पीने के पानी के साथ आश्रय की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है. चक्रवात ‘यास’ के बाद बिजली और दूरसंचार टावरों की बहाली के लिए मजबूत योजना बनायी जा रही है. सभी कोविड अस्पतालों को वैकल्पिक बिजली बैकअप दिया गया है. पर्याप्त दवाएं और उपभोग की सामग्रियों को कम-से-कम सात दिनों के लिए संग्रहीत किया गया है.
24 को मिदनापुर, 24 परगना, हावड़ा और हुगली में हल्की से मध्यम होगी बारिश : IMD
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के डीडीजीएम संजीव बनर्जी ने कहा है कि 25 मई को मिदनापुर, 24 परगना, हावड़ा और हुगली में हल्की से मध्यम बारिश होगी. वहीं, अन्य क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 26 मई को नदिया, बर्धमान, बांकुरा, पुरुलिया और बीरभूम में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गयी है.
23 और 24 को उत्तर और दक्षिण गोवा में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 23 और 24 मई को उत्तर और दक्षिण गोवा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
गंभीर चक्रवात की श्रेणी में रखा गया तूफान ‘यास’, NDRF की 75 टीमें तैनात
आईएमडी ने चक्रवाती तूफान ‘यास’ को बहुत गंभीर चक्रवात की श्रेणी में रखा है. एनडीआरएफ ने बचाव अभियान के लिए कुल 75 टीमों को लगाया है. 75 टीमों में से 59 को जमीन पर तैनात जायेगा और 16 को स्टैंडबाय पर रखा जायेगा. एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने यह जानकारी दी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए