Cyclone Warning: चक्रवाती तूफान का असर, अगले 24 घंटों इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Updated:
विज्ञापन
artificial rain

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर

Cyclone Warning: बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ‘अवदाब’ में बदल गया है. जो अंडमान और निकोबार द्वीप के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम से 420 किलोमीटर पर स्थित है. 27 अक्टूबर तक अवदाब के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. चक्रवात की वजह से तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Cyclone Warning: मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार ‘अवदाब’ के पश्चिम एवं उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने, 26 अक्टूबर तक ‘गहरे अवदाब’ में बदलने और 27 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम तथा उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ‘चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होने की संभावना है. इसके बाद अगले 48 घंटों में इसके उत्तर-पश्चिम की ओर आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ने की संभावना है.

चक्रवात की वजह से इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अवदाब के कारण तमिलनाडु के कडलूर, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों और पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलासीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र के एक या दो स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की आशंका है.

ये भी पढ़ें: Heavy Rain In Jharkhand: चक्रवात ने दी दस्तक, 29-30 अक्टूबर को झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

मछुआरों को 27 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई

मछुआरों के लिए जारी चेतावनी में मौसम विभाग ने कहा कि कम दबाव के क्षेत्र के कारण तमिलनाडु तट, दक्षिण आंध्र प्रदेश तट, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहने तथा 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी मौसम रहने की संभावना है. मछुआरों को 25 से 27 अक्टूबर के बीच समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. इस बीच तटरक्षक बल ने कहा कि उसने समुद्र में मौजूद नाविकों और मछुआरों तक व्यापक पहुंच शुरू कर दी है और मछुआरों से निकटतम बंदरगाह पर लौटने की अपील की है. तटरक्षक बल ने कहा कि समुद्र में भारतीय तटरक्षक बल के जहाज और विमान तथा तटों पर स्थित उसके रडार स्टेशन समुद्र में मछुआरों को सावधानी बरतने के लिए सचेत कर रहे हैं और मछली पकड़ने वाले जहाजों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे जल्द से जल्द सुरक्षा के लिए नजदीकी बंदरगाह पर लौट आएं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola