चक्रवात रेमल ने मचाई तबाही, मिजोरम में 27 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने मुआवजे की घोषणा की
Landslide in Mizoram
cyclone remal: चक्रवाती तूफान रेमल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मिजोरम में भारी तबाही मचाई. जिससे कई लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल भी हुए.
cyclone remal: चक्रवात रेमल की वजह से आइजोल जिले में 27 लोगों की मौत हो गए. बारिश के बाद भूस्खल की वजह से सभी की मौत हुई. इधर मिजोरम के मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा राहत कोष के लिए 15 करोड़ रुपये की घोषणा की है. सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया, सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये देने की घोषणा की.
पत्थर खदान धंसने से गई लोगों की जान, 8 लोग लापता
मिजोरम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एमएसडीएमए) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक भीषण भूस्खलन के कारण आइजोल जिले में पत्थर की खदान धंसने से दो नाबालिगों समेत 27 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लापता हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि घटना आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को मिजोरम के आइजोल के पास पत्थर की खदान ढहने से लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और बचाव एवं राहत कार्यों की सफलता कामना की. राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, मिजोरम में आइजोल के पास पत्थर की खदान ढहने से लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. मैं बचाव और राहत कार्यों की सफलता के लिए प्रार्थना करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.
मेघालय में भारी बारिश से दो की मौत, 500 से अधिक लोग घायल
चक्रवात ‘रेमल’ के बाद मेघालय में भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत पूर्वी जैंतिया हिल्स में और दूसरे शख्स की मृत्यु पूर्वी खासी हिल्स जिले में कार दुर्घटना में हुई. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में लगातार बारिश ने लगभग 17 गांवों को प्रभावित किया है और कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं.
असम में भारी बारिश से तीन की मौत, 17 घायल
असम में चक्रवात रेमल के प्रकोप से चलीं तेज हवाओं और भारी बारिश ने मंगलवार को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी और 17 घायल हो गये.
नगालैंड में भारी बारिश के कारण चार लोगों की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त
चक्रवात ‘रेमल’ के कारण नगालैंड में हुई भारी बारिश में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए. चक्रवात के दौरान हुई भारी बारिश के कारण मेलुरी उपसंभाग के लारुरी गांव में सात साल का एक लड़का डूब गया, जबकि दो अन्य लोगों के सोमवार को वोखा जिले के डोयांग बांध में डूबने की सूचना है.
Also Read: राजस्थान में प्रचंड गर्मी, दिल्ली के आसमान से बरस रही ‘आग’, असम में बारिश का टूटा कहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










