Cyclone Mocha: बंगाल-ओडिशा पर मंडराया खतरा, IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी, जानें किसने दिया चक्रवात का नाम

Updated:
विज्ञापन
Cyclone Mocha: बंगाल-ओडिशा पर मंडराया खतरा, IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी, जानें किसने दिया चक्रवात का नाम

चक्रवात का नाम ‘मोचा’ (मोखा) रखा जायेगा, जो यमन द्वारा सुझाया गया नाम है. मौसम कार्यालय ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में रविवार से 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

बंगाल और ओडिशा पर साइक्लोन मोचा का खतरा मंडराने लगा है. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में चक्रवाती सर्कुलेशन की स्थिति बनने को मौसम वैज्ञानिक अगले सप्ताह क्षेत्र में चक्रवाती तूफान आने की आशंका तेज होने के रूप में देख रहे हैं.

आईएमडी ने तूफान को लेकर जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, एक चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों में बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पूर्व में बन रही है. इसके प्रभाव से आठ मई तक उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद संभावित चक्रवात के मार्ग और तीव्रता के बारे में जानकारी बाद में उपलब्ध कराई जायेगी. महापात्रा ने कहा कि नौ मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में कम दबाव का क्षेत्र बनने और इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है.

नाम यमन ने रखा चक्रवात का नाम, मछुआरों को 9 मई से पहले लौटने की दी गयी सलाह

चक्रवात का नाम ‘मोचा’ (मोखा) रखा जायेगा, जो यमन द्वारा सुझाया गया नाम है. मौसम कार्यालय ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में रविवार से 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है. मौसम कार्यालय ने कहा, जो लोग बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में हैं, उन्हें सात मई से पहले और जो लोग बंगाल की मध्य खाड़ी में हैं, उन्हें नौ मई से पहले सुरक्षित स्थानों पर लौटने की सलाह दी जाती है.

Also Read: Weather Forecast: ओडिशा में चक्रवात को लेकर अलर्ट, दिल्ली में बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

भारी बारिश की आशंका

चक्रवात मोचा के कारण मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताया है. मौसम विभाग ने ओडिशा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक और पुरी सहित ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी की गयी है. बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola