CWC Meeting: कांग्रेस शासित राज्यों में करवाएंगे जातीय गणना, बोले राहुल गांधी- बीजेपी पर भी बनाएंगे दबाव
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Oct 2023 4:10 PM
राहुल गांधी ने सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कहा कि कांग्रेस कार्य समिति ने जाति आधारित गणना का समर्थन करने का ऐतिहासिक फैसला आम सहमति से लिया है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर हम बीजेपी पर भी दबाव बनाएंगे.
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक आज यानी सोमवार को आयोजित की गई. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई और कांग्रेस के नेता शामिल हुए. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने सर्वसम्मति से सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में जातीय गणना पर सहमति जताई है. उन्होंने कहा कि जातीय गणना को लेकर हम राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश सहित अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में आगे बढ़ेंगे. इसको लेकर हम बीजेपी पर भी दबाव बनाएंगे.

CWC ने जाति आधारित गणना का समर्थन करने का लिया ऐतिहासिक फैसला- राहुल
राहुल गांधी ने सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में फैसला लिया गया है कि हम जातिगत जनगणना करवाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि हम बीजेपी पर भी इसे करवाने के लिए जोर डालेंगे. राहुल ने कहा कि अगर बीजेपी इसे नहीं करती हैं तो उन्हें पीछे हट जाना चाहिए क्योंकि देश जातिगत जनगणना चाहता है. राहुल गांधी ने कहा कि I-N-D-I-A गठबंधन इसका समर्थन करेगी. वहीं, जाति आधारित जनगणना का समर्थन करने के सीडब्ल्यूसी के फैसले पर राहुल गांधी ने कहा कि यह गरीब लोगों के कल्याण के लिए एक बहुत ही प्रगतिशील और शक्तिशाली कदम है.
Congress Working Committee in a unanimous decision has supported the idea of a caste census in the country. It is a progressive step. Our CMs (Chhattisgarh, Karnataka, Himachal Pradesh and Rajasthan) are also considering this and actioning this: Congress leader Rahul Gandhi pic.twitter.com/owBF96FiVv
— ANI (@ANI) October 9, 2023
केन्द्र सरकार पर निशाना
इसी कड़ी में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र जाति जनगणना करने में असमर्थ हैं. हमारे 4 में से 3 सीएम ओबीसी वर्ग से हैं. बीजेपी के 10 सीएम में से सिर्फ एक सीएम ओबीसी वर्ग से है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि बीजेपी के कितने सीएम हैं जो ओबीसी वर्ग से आते हैं. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ओबीसी के लिए नहीं बल्कि उन्हें मुख्य मुद्दों से भटकाने के लिए काम करते हैं.
Congress leader Rahul Gandhi says, "The PM is incapable of doing the caste census. Our 3 out of 4 CMs are from the OBC category. Out of 10 BJP CMs, only one CM is from the OBC category. How many BJP CMs are from the OBC category? The PM doesn't work for the OBCs but to distract… pic.twitter.com/o6ofTM9lvC
— ANI (@ANI) October 9, 2023

जाति जनगणना पर सरकार मौन- खरगे
इधर, CWC की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जाति आधारित जनगणना के विषय पर मौन रहने का आरोप लगाया और कहा कि कल्याणकारी योजनाओं में उचित सहभागिता के लिए यह जरूरी है कि कमजोर तबकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के आंकड़े उपलब्ध हों. उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पार्टी नेताओं से राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों के लिए प्रभावी रणनीति बनाने पर जोर दिया और कहा कि राजनीतिक दलों के साथ ही संवैधानिक पदों पर बैठे लोग भी सक्रिय हैं, ऐसे में खामोश नहीं रहा जा सकता.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










