CWC Meeting: मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, 'पहलगाम हमले पर मोदी सरकार की नीति स्पष्ट नहीं'

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 May 2025 9:09 PM

विज्ञापन

CWC Meeting

CWC Meeting: शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पहलगाम हमले के इतने दिन बाद भी सरकार की ओर से कोई स्पष्ट रणनीति सामने नहीं आई है. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पूरा समर्थन है.

विज्ञापन

CWC Meeting: शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि पहलगाम हमले पर मोदी सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है. पहलगाम हमले के बाद सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में केंद्र सरकार को पूरी सहायता देने की बात कही. खरगे ने कहा कि पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है. हालांकि मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि पहलगाम हमले के बाद भी मोदी सरकार की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट रणनीति सामने नहीं आई है.

बैठक में कांग्रेस कार्य समिति की ओर से पारित प्रस्ताव

CWC की बैठक में कांग्रेस कार्यसमिति की ओर से कई प्रस्ताव पेश किए गए. कांग्रेस ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले 26 परिवारों के साथ पार्टी एकजुटता और संवेदना के साथ खड़ी है. पूरा देश जवाबदेही, स्पष्टता और न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है. इस अक्षम्य और उकसावे भरे हमले के मद्देनजर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मानती है कि यह राजनीति करने का समय नहीं है, यह वह क्षण है जब देश को एकजुटता, दृढ़ता और राष्ट्रीय संकल्प दिखाना चाहिए. बैठक में CWC ने मांग की है कि पीड़ित परिवारों को दीर्घकालिक नैतिक और संस्थागत सहायता दी जाए. केवल मुआवजा पर्याप्त नहीं है, दीर्घकालिक पुनर्वास, मानसिक स्वास्थ्य सहायता, और शहीदों की स्मृति को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और नागरिक स्मरण के माध्यम से जीवित रखना भी उतना ही आवश्यक है.

बैठक में कांग्रेस के शीर्ष नेता हुए शामिल

CWC की बैठक में कांग्रेस के शीर्ष नेता शामिल हुए इनमें प्रमुख रूप से मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय माकन, अजय कुमार लालू, हरीश रावत, सुखजिंदर सिंह रंधावा, पवन खेड़ा, सचिन पायलट, मीरा कुमार समेत कई और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola