गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, सीआरपीएफ को मिला मेल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समाचार एजेंसी एएनआई ने सीआरपीएफ के सूत्रों के हवाले से ट्वीट किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लेते हुए कुछ दिनों पहले मुंबई में सीआरपीएफ को एक धमकी भरा मेल मिला था. इसके अलावा, मेल के जरिए धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमले करने की भी धमकी दी गई है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी भरा एक ई-मेल मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आत्मघाती हमलों से यूपी के सीएम और गृह मंत्री शाह को खत्म करने की धमकी देने वाला ईमेल कुछ दिनों पहले ही सीआरपीएफ के मुंबई हेड ऑफिस भेजा गया था, लेकिन मंगलवार की सुबह यह मामला सामने आया है.

विज्ञापन

समाचार एजेंसी एएनआई ने सीआरपीएफ के सूत्रों के हवाले से ट्वीट किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लेते हुए कुछ दिनों पहले मुंबई में सीआरपीएफ को एक धमकी भरा मेल मिला था. इसके अलावा, मेल के जरिए धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमले करने की भी धमकी दी गई है.

सीआरपीएफ को भेजे गए धमकी भरे मेल में यह दावा भी किया गया है कि वे 11 आत्मघाती हमलावर हैं, जो सीएम योगी और शाह को खत्म कर देंगे. इससे पहले पिछले साल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को भी एक ईमेल मिला था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की धमकी दी गई थी.

गौरतलब है कि अक्‍टूबर 2020 में एनआईए के नियंत्रण कक्ष में भी इसी तरह का एक फोन कॉल आया था. इस कॉल की जांच करने पर पता चला था कि यह फोन कॉल करने वाला व्यक्ति पाकिस्‍तान के कराची शहर का रहने वाला था. इस कॉल में मुंबई पोर्ट और पुलिस के बयानों को आधार पर जैश-ए-मोहम्मद के हमले की योजना के बारे में खुलासा किया गया था. हालांकि, इस मामले की जांच अब भी जारी है.

Also Read: Chhattisgarh Maoist Attack : अमित शाह बोले- माओवादियों के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी, शहीद जवानों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा

Posted by : Vishwat Sen

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola