लिंग परिवर्तन के बाद किया शादी से इनकार, तो दोस्त की ली जान, जानें पूरा मामला

Updated at : 25 Dec 2023 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक

चेन्नई से दोस्ती को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है, जिसमें एक दोस्त ने दोस्त की जान ले ली. दोनों पूर्व सहपाठी थी. दोस्त से शादी करने के लिए दूसरे दोस्त ने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया. लिंग परिवर्तन कराने के बाद जब दोस्त शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो उसकी जान ले ली.

विज्ञापन

चेन्नई के थलंबूर में दोस्त ने जन्मदिन के दिन धोखे से दोस्त को बुलाया और उसकी जान ले ली. महिला पेशे से तकनीकी विशेषज्ञ थी. मारने से पहले उसके दोस्त जिसका नाम वेटरन है उसने उसे जंजीरों से बांधा, फिर उसका गला काटा और फिर उसपर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया. यह सब उस सिरफिरे ने इसलिए किया क्योंकि लिंग परिवर्तन के बाद भी उसकी महिला दोस्त ने उससे शादी करने से मना कर दिया था. ये दरअसल दो महिला दोस्त की कहानी है, जिसमें से एक ने दूसरी से शादी करने के लिए अपना लिंग परिवर्तन करा लिया. शादी से मना करने के बाद दोनों में मतभेद हो गया था, हालांकि दोनों की बातचीत लगातार होती रहती थी. ये दोनों मदुरै के एक गर्ल्स स्कूल में पूर्व सहपाठी थे, जहां इनकी दोस्ती हुई थी. घटना के दिन दोनों मिले, घूमे फिरे, साथ शॉपिंग की और फिर घर जाते वक्त रास्ते में उसकी जान ले ली.

बीएससी की डिग्री के बाद गई थी चेन्नई

पीड़िता ने स्कूल छोड़ने के बाद सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी की डिग्री प्राप्त की. पीड़िता को आठ महीने पहले चेन्नई में नौकरी मिल गई थी. चेन्नई में वहअपने चाचा के साथ रह रही थी. शनिवार को उसकी दोस्त ने उसे फोन किया और पीड़िता को उसके साथ कुछ घंटे बिताने के लिए कहा. वे दोनों मिले और उन्होंने उसके लिए नए कपड़े खरीदे और उसे तांबरम के पास एक अनाथालय में ले जाने की जिद की, वहां गए और दान दिया. इसके बाद वेटरन ने घर छोड़ने की पेशकश की. वापस जाते समय वह पोनमार में एक सुनसान जगह पर रुके जहां उसने अपनी दोस्त के दोनों हाथ और पैर जंजीरों से बांध दिए और उसके बाद उसकी गर्दन और बांहों को ब्लेड से काट डाला और फिर उसके ऊपर पेट्रोल की एक बोतल डालकर जला दिया.

पुलिस के साथ रहा मौजूद

वेटरन पीड़िता को जलाकर वहां से भाग गया. आसपास के लोगों ने पुलिस को बुलाया और जब पुलिस ने उसे फोन करके बुलाया तो उसने पीड़िता को एक दोस्त के रूप में पहचाना. उसे अस्पताल ले जाने के दौरान वह पीड़िता के साथ ही रहा. शनिवार देर रात पीड़िता की मौत के पहले वेटरन लापता हो गया.

Also Read: ‘एक दिन पूरा देश कांग्रेस पर हंसेगा’, 28 साल पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने कर दी थी ऐसी भविष्यवाणी
दूसरे से करीबी की वजह से ली जान

रविवार को पुलिस ने वेटरन को इस हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया . पुलिस नेबताया कि आरोपी इस बात से परेशान था कि पीड़िता ने उसके साथ संबंधतोड़ लिए थे. उसके साथ संबंध बनाने से इनकार कर दिया था. कुछ साल पहले एक निजी अस्पताल में वेटरन ने अपना लिंग परिवर्तन कराया था. उसके बाद पीड़िताने कहा था कि उनका साथ में कोई भविष्य नहीं है. वेटरन के हवाले से पुलिस ने कहा कि हाल ही में वह काम पर एक सहकर्मी के करीब हो गई थी और तभी उसने उसे मारने का फैसला किया. उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और आगे की जांच जारी है.

Also Read: Atal Bihari Vajpayee: कभी न मानी हार, अटल रहे अटल, जन्मशती वर्ष पर पढ़ें खास रिपोर्ट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola