Covid Guidelines: चीन-जापान सहित इन देशों से आने वाले यात्रियों को RT-PCR Test जरूरी, भरना होगा यह फॉर्म

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Dec 2022 12:37 PM

विज्ञापन

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों को कोरोना आरटीपीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य कर दिया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मंडाविया ने बताया, इन देशों से यात्रा कर लौटने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य होगा.

विज्ञापन

चीन सहित कई देशों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बाद भारत में भी हलचल बढ़ गयी है. केंद्र ने सभी राज्यों को अलर्ट मोड पर काम करने का निर्देश दे दिया है. इधर चीन, जापान सहित दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों पर सख्ती बढ़ा दी गयी है.

चीन, जापान सहित इन देशों से आने वाले यात्रियों को कराना होगा आरटीपीसीआर टेस्ट

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों को कोरोना आरटीपीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य कर दिया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मंडाविया ने बताया, इन देशों से यात्रा कर लौटने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य होगा. उन्होंने आगे बताया, यदि इन देशों से यात्रा कर लौटे किसी भी यात्री में कोविड-19 के लक्षण पाए जाते हैं या परीक्षण सकारात्मक पाया जाता है, तो उसे कोरेंटिन कर दिया जाएगा.

चीन सहित इन देशों से यात्रा कर लौटने वाले यात्रियों को भरना होगा सुविधा फॉर्म

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति घोषित करने के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरना अनिवार्य होगा.

Also Read: कोरोना जांच के मामले में बिहार टॉप पर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यों की समीक्षा की

एयरपोर्ट पर विदेश यात्रा कर लौट रहे यात्रियों की होगी रैंडम टेस्ट

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों का रैंडम कोरोना वायरस टेसट किया जाएगा. नागर विमानन मंत्रालय ने इस बारे में दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि चालक दल के सदस्यों को इसके लिए चुने गए यात्रियों को हवाई अड्डे में स्थित जांच सुविधा तक लाना होगा. चीन और कई अन्य देशों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने प्रत्येक उड़ान में कुल यात्रियों के दो प्रतिशत का आगमन के बाद हवाई अड्डे पर रैंडम परीक्षण कराने का फैसला किया है.

भारत में कोविड-19 के 201 नये मामले

भारत में कोविड-19 के 201 नये मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,76,879 हो गई है, जबकि इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,397 पर पहुंच गई है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola