कोविशील्ड वैक्सीन के पहले और दूसरे डोज में अब होगा 12 से 16 सप्ताह का अंतर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 May 2021 6:04 PM

विज्ञापन

Covid-19 vaccine Covishield news : केंद्र सरकार ने आज कोविशील्ड वैक्सीन के पहले और दूसरे डोज के बीच 12 से 16 सप्ताह के अंतराल को मंजूरी दे दी. कोविशील्ड वैक्सीन के दोनों डोज के बीच इस अंतर की सिफारिश नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ने की थी.

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने आज कोविशील्ड वैक्सीन के पहले और दूसरे डोज के बीच 12 से 16 सप्ताह के अंतराल को मंजूरी दे दी. कोविशील्ड वैक्सीन के दोनों डोज के बीच इस अंतर की सिफारिश नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ने की थी.

नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ने वैक्सीनेशन को लेकर जो सुझाव दिया उसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज मंजूरी दे दी. हालांकि भारत बायोटेक के कोवैक्सीन के दूसरे डोज के अंतराल में इस तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है.

भारत सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोविशील्ड के दोनों डोज में जो अंतर निर्धारित किया है वह असली जीवन के साक्ष्यों पर आधारित है. विशेषकर ब्रिटेन के साक्ष्यों को देखकर ही कोविड-19 वर्किंग ग्रुप ने दोनों डोज के बीच अंतराल को बढ़ाने की सिफारिश की.

Also Read: Sputnik V वैक्सीन अगले सप्ताह से बाजार में उपलब्ध होगा, नीति आयोग ने कहा- 45 साल से अधिक के एक तिहाई लोगों को हमने सुरक्षित किया

कोविड वर्किंग ग्रुप ने डाॅ एनके अरोड़ा की अध्यक्षता में यह सिफारिश किया है. जिसमें यह कहा गया है कि कोविशील्ड वैक्सीन के दो डोज के बीच 12-16 सप्ताह का अंतर हो. पहले कोविशील्ड वैक्सीन के बीच 6-8 सप्ताह का अंतराल निर्धारित था.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola