Coronavirus Updates : हरियाणा , दिल्ली और यूपी में अब 17 मई तक लॉकडाउन

Updated:
विज्ञापन

Muzaffarpur: Family members mourn the death of a COVID-19 victim at Muzaffarpur Medical College and Hospital (SKMCH), amid a surge in coronavirus cases in record numbers across the country, in Muzaffarpur, Saturday, May 8, 2021. (PTI Photo)(PTI05_08_2021_000205B)

Coronavirus Today LIVE Updates (9 MAY) : भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना संक्रमितों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है. कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और ओडिशा (Karnataka, Kerala, West Bengal, Tamil Nadu, Odisha,bihar,up,Jharkhand,delhi corona new case) उन राज्यों में शामिल हैं जहां संक्रमण की दर बढ़ रही है. कोरोना महामारी से जुड़ी देश दुनिया की पल पल की अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

हरियाणा ने 17 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए लॉकडाउन की अवधि को 17 मई तक बढ़ाए जाने की रविवार को घोषणा की.

सिंगापुर से ऑक्सीजन सिलेंडर, रैपिड एंटीजन किट और पीपीई किट लेकर सोमवार को विशाखापट्टनम पहुंचेगा INS ऐरावत 

भारतीय नौसेना के टैंकर जहाज आईएनएस ऐरावत सोमवार को सिंगापुर से आठ 20 टन खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन सिलेंडर, 3150 ऑक्सीजन सिलेंडर, 500 भरे हुए ऑक्सीजन सिलेंडर 10 हजार रैपिड एंटीजन टेस्ट किट और 450 पीपीई किट के साथ विशाखट्टनम पहुंचेगा. यह जानकारी भारतीय नौसेना के अधिकारी ने दी.

महाराष्ट्र में 48 हजार से ज्यादा कोरोना के नये मामले, 572 लोगों की हुई मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 48,401 कोरोना के दैनिक मामले रविवार को दर्ज किये गये. वहीं, महाराष्ट्र में 572 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है. जबकि, इस दौरान करीब 60,226 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी.

बिहार में कोरोना की स्थिति को लेकर पार्टी विधायकों के साथ बैठक कर रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये राज्य में कोविड -19 की स्थिति को लेकर पार्टी विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं.

वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में COVI-VAN की सुविधा शुरू

दिल्ली में ग्रेटर कैलाश पुलिस स्टेशन कोराना महामारी के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की मदद करने के लिए COVI-VAN की सुविधा शुरू की. ग्रेटर कैलाश पुलिस स्टेशन के एसएचओ रितेश कुमार ने बताया कि ””वरिष्ठ नागरिक टीकाकरण केंद्रों, अस्पतालों और अन्य स्थानों पर जाने के लिए इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं. हम चाहते हैं कि वे हमारी अच्छी तरह से स्वच्छता वाली वैन का उपयोग करें. हमने इलाके में बीट अधिकारियों और घोषणा वाहन के माध्यम से सभी वरिष्ठ नागरिकों को नंबर साझा किये हैं. पांच मिनट के भीतर नंबरों पर कॉल करने के बाद हमारे सीओवीआई-वैन और बीट अधिकारी वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए पहुंचेंगे.

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ किया वर्चुअल संवाद, कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर दिये दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग में कोविड-19 की स्थिति के संबंध में अधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जरूरी दिशा-निर्देश दिये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola