Coronavirus : महाराष्ट्र में कोरोना के नये मामलों में आयी कमी, जानें यूपी, बिहार, बंगाल समेत बाकी राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Indirapuram: A critical COVID-19 patient receives free oxygen at a Sikh Gurudwara, amid the rise in coronavirus cases across the country, at Indirapuram in Ghaziabad, Friday, May 7, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI05_07_2021_000239A)

Coronavirus Today LIVE Updates (8 MAY) : भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना संक्रमितों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है. कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और ओडिशा उन राज्यों में शामिल हैं जहां संक्रमण की दर बढ़ रही है. कोरोना महामारी से जुड़ी देश दुनिया की पल पल की अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

बिहार में एक दिन में आए कोरोना संक्रमण के 12,948 नये मामले

बिहार में एक दिन कोरोना संक्रमण के 12,948 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही इस राज्य में एक्टव मामलों की संख्या बढ़कर 1,12,976 हो गयी है.

यूपी में एक दिन में आये कोरोना संक्रमण के 26,847 नये मामले, 298 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 26,847 नये मामले सामने आये हैं. वहीं एक दिन में इस संक्रमण से 298 और लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 34,721 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं. एक्टिव मामले 2,45,736 हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना के नये मामलों में आयी कमी

महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 53,605 नये मामले सामने आये हैं. वहीं एक दिन में 864 और लोगों की मौत हो गयी है. 82,266 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं. अब तक 75,277 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में एक्टिव मामले 6,28,213 हैं.

बंगाल में एक दिन में संक्रमण के आये 19,436 नये मामले, 127 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 19,436 नये मामले एक दिन में दर्ज किये गये. पिछले 24 घंटों में यहां 127 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि इस दौरान 18,243 लोग ठीक भी हुए हैं. एक्टिव मामले 1,25,164 हैं. अब तक 12,203 लोगों की मौत हो चुकी है.

गुजरात में एक दिन में आये 11,892 संक्रमण के मामले, 119 लोगों की मौत

गुजरात में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 11,892 नये मामले सामने आये हैं. वहीं इस संक्रमण की चपेट में आकर पिछले 24 घंटे में 119 लोगों की मौत हो गयी है. 14,737 लोग अब तक ठीक हुए हैं. राज्य में एक्टिव मामले 1,43,421 हैं. अब तक 8,273 लोगों की मौत हो चुकी है.

कर्नाटक में एक दिन में 47,563 नये मामले, 482 लोगों की मौत

कर्नाटक में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 47,563 नये मामले सामने आये हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 482 लोगों की मौत हो चुकी है. 34,881 एक दिन में संक्रमण से ठीक हुए हैं. राज्य में एक्टिव मामले बढ़कर 5,48,841 हो गये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola