Coronavirus Updates : भोपाल में रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में 3 गिरफ्तार, गुजरात में पिछले 24 घंटे में 104 मौतें
Coronavirus Today LIVE Updates (14 MAY) : भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना संक्रमितों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना का कहर जारी है. (Karnataka, Kerala, West Bengal, Tamil Nadu, Odisha,bihar,up,Jharkhand,delhi corona new case) लेकिन पहले की तुलना में दिल्ली, महाराष्ट्र सहित देशभर में कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर नजर आने लगी है. कोरोना महामारी से जुड़ी देश दुनिया की पल पल की अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
भोपाल में रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में 3 गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के भोपाल में रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 5 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए हैं. कोलार थाना इंचार्ज चंद्रकांत पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि रेमडेसिविर की कालाबाजारी की सूचना मिली थी, इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पांच रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि वे जेके अस्पताल के एक कर्मचारी के माध्यम से इंजेक्शन खरीदते थे.
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 104 मौतें
गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,995 नए मामले सामने आए है. वहीं, 15,365 रिकवरी और 104 मौतें दर्ज की गई. जबकि, कुल मामले 7,35,348, कुल रिकवरी 6,09,031, मृत्यु 8,944 और सक्रिय मामले 1,17,373 दर्ज हुई है.
आंध्र प्रदेश में 22,018 नए मामले
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,018 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 19,177 लोग डिस्चार्ज हुए और 96 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, सक्रिय मामले 2,03,787, कुल डिस्चार्ज 11,75,843 और कुल मृत्यु 9,173 हुई है.
गाजीपुर में गंगा नदी में प्रशासन को बहते मिले शव
उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में गंगा नदी में प्रशासन को बहते शव मिले है. गाजीपुर के जिलाधिकारी ने कहा कि हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति शवों को चिन्हित अंत्येष्टि जगहों के अलावा कहीं और ना लेके जाएं. गंगा नदी में पुलिस की टीमें पेट्रोलिंग कर रही है.
देश में संक्रमण की दर में कमी आने के कारण नए मामले कम आएंगे : डॉ. डीएस राणा
दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने कहा कि देश में संक्रमण की दर कम हो गई है, इसलिए नए मामले कम आएंगे. उन्होंने कहा कि ICU मरीजों की मृत्यु हो रही है, क्योंकि वे रिकवर नहीं कर पा रहे हैं. डॉ. राणा ने कहा कि बच्चों के ऊपर वैक्सीन का ट्रायल अगर जल्द शुरू हो जाता है, तो फिर हम उन्हें भी वैक्सीन देंगे.
एक डोज भारत में करीब 1,000 रुपये की पड़ेगी
स्पुतनिक (Sputnik V) कोरोना वैक्सीन की एक डोज भारत में करीब 1,000 रुपये की पड़ेगी. भारत में स्पुतनिक का आयात करने वाली कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबारेटरीज ने यह जानकारी दी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए