Live Updates

Coronavirus Today Updates : तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 297 मौतें दर्ज, उत्तराखंड में 7127 नए मामले, जानें महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में क्या है हालात

Updated:
विज्ञापन

Ghaziabad: A COVID-19 positive child receives free oxygen provided by a Sikh organization, as coronavirus cases surge in record numbers across the country, at Indirapuram, Ghaziabad, Wednesday, May 5, 2021. (PTI Photo/Ravi Choudhary) (PTI05_05_2021_000083B)

Coronavirus Today LIVE Updates (13 MAY) : भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना संक्रमितों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है. झारखंड में अब 27 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है. दिल्ली में थोड़ी राहत है तो वहीं यूपी में रिकॉर्ड 329 लोगों की मौत हो गई है. कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और ओडिशा (Karnataka, Kerala, West Bengal, Tamil Nadu, Odisha,bihar,up,Jharkhand,delhi corona new case) उन राज्यों में शामिल हैं जहां संक्रमण की दर बढ़ रही है. कोरोना महामारी से जुड़ी देश दुनिया की पल पल की अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 297 मौतें दर्ज

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,621 नए मामले सामने आए है. वहीं, 19,287 रिकवरी और 297 मौतें दर्ज की गई है. जबकि, कुल मामले 14,99,485, कुल रिकवरी 12,98,945, मृत्यु 16,768 और सक्रिय मामले 1,83,772 दर्ज हुई है.

यूपी में रोजाना 1000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में सरकार की ओर से प्रतिदिन 1000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही हैं. प्रदेश में 377 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने शुरू किए गए हैं. जिसमें से प्रधानमंत्री केयर फंड से 161 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं, 20,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदेश के अंदर वितरित किए गए हैं.

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में 7127 नए मामले

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7127 नए मामले सामने आए है. वहीं, 5748 रिकवरी और 122 मौतें दर्ज की गई हैं. जबकि, कुल मामले 2,71,810, कुल रिकवरी 1,84,207, मृत्यु 4245 और सक्रिय मामले 78,304 दर्ज हुए है.

केरल में आज 39,955 नए मामले

केरल में आज कोरोना के 39,955 नए मामले सामने आए है. वहीं, 33,733 रिकवरी और 97 मौतें दर्ज की गई. जबकि, सक्रिय मामले 4,38,913 हैं.

पुडुचेरी में 24 लोगों की मौत

पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,942 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 912 लोग डिस्चार्ज हुए और 24 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है.

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 10,489 नए मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,489 नए मामले सामने आए है. वहीं, इस अवधि में 15,189 रिकवरी और 308 मौतें दर्ज की गई है. जबकि, कुल मामले 13,72,475, कुल रिकवरी 12,74,140, मृत्यु 20,618 और सक्रिय मामले 77,717 दर्ज हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola