Coronavirus LIVE Updates : महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के 37,236 नये मामले, जानें बाकी राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: COVID-19 patients undergoing treatment at Shehnai Banquet Hall, converted into an isolation centre amid surge in coronavirus cases, near LNJP Hospital, in New Delhi, Wednesday, May 5, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI05_05_2021_000146A)

Coronavirus Today LIVE Updates (10 MAY) : भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना संक्रमितों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है. हरियाणा, दिल्ली और यूपी में अब 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है. कोरोना संक्रमित azam khan की तबीयत बिगड़ गई है. कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और ओडिशा (Karnataka, Kerala, West Bengal, Tamil Nadu, Odisha,bihar,up,Jharkhand,delhi corona new case) उन राज्यों में शामिल हैं जहां संक्रमण की दर बढ़ रही है. कोरोना महामारी से जुड़ी देश दुनिया की पल पल की अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

बंगाल में एक दिन में 19,445 नये मामले, 134 मरीजों की मौत

पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना संक्रमण से 134 और मरीजों की मौत हो गयी, जबकि एक दिन में सर्वाधिक 19,445 नये मामले दर्ज किये गये. राज्य में इस समय 1,26,663 एक्टिव मामले हैं. अब तक संक्रमित हुए मरीजों की कुल संख्या भी 10 लाख के पार यानी 10,12,604 हो गई है. राज्य में 12,461 लोगों की मौत हुई है.

गुजरात में एक दिन में आये 11,592 संक्रमण के नये मामले, 117 और लोगों की मौत

गुजरात में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,592 नये मामले सामने आये हैं. वहीं इस संक्रमण के कारण 117 और लोगों की मौत हो गयी है. 14,931 लोग इसी अवधि में ठीक हुए हैं. अब तक राज्य में 6,92,604 लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं. इनमें से 5,47,935 लोग ठीक हुए हैं. एक्टिव मामले 1,36,158 हैं, जबकि 8,511 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है.

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में आये 28,978 नये मामले, 232 लोगों की मौत

तमिलनाडु में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 28,978 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 232 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में कुल एक्टिव मामले 1,52,389 हैं. जबकि अब तक 14,09,237 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

राजस्थान में एक दिन में आये 16,487 नये मामले, 160 लोगों की मौत

राजस्थान में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 16,487 नये मामले सामने आये हैं. पिछले 24 घंटे में 160 लोगों की मौत हो चुकी है. इसी दौरान 13,499 लोग ठीक भी हुए हैं. राज्य में कुल एक्टिव मामले 2,03,017 हो गये हैं. वहीं अब तक 7,73,194 संक्रमित पाये गये हैं.

महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के 37,236 नये मामले, 549 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के एक दिन में 37,236 नये मामले सामने आये हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण के कारण 549 और लोगों की मौत हो गयी है. इसी दौरान 61,607 लोग ठीक भी हुए हैं. राज्य मेंइस समय 5,90,818 एक्टिव मामले हैं. अब तक 76,398 लोगों की मौत हो गयी है.

यूपी में 300 ऑक्सीजन प्लांट लगाने का हो रहा है काम, ऑक्सीजन की कमी होगी दूर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई जा रही है. वायु सेना के बड़े विमानों पर टैंकर भेजे जा रहे हैं. कल राज्य में 1000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गयी, लेकिन यह आपूर्ति तक ही सीमित नहीं रहना है. राज्य में 300 ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम चल रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola