Coronavirus New Case in India LIVE : लगेगा लॉकडाउन? गुजरात हाईकोर्ट ने कहा- लॉकडाउन की सख्त जरूरत, दिल्ली में लगा नाइट कर्फ्यू
Lucknow: A medic collects swab sample from a woman for COVID-19 testing at Ram Manohar Lohia Hospital, as coronavirus case spike across the country, in Lucknow, Wednesday, March 31, 2021. (PTI Photo/Nand Kumar) (PTI03_31_2021_000071B)
Coronavirus New Case in India : देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढते जा रहे हैं. नये मामलों के एक लाख से ज्यादा आने के बाद सरकार की चिंता बढ गई है. जहां महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा केस आने के बाद कुछ इलाकों में सख्ती बरती गई है. वहीं दिल्ली में नाइट कर्फ्यू (Delhi Night curfew) लगा दिया गया है. कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन (corona in Maharashtra, delhi, bihar, Jharkhand, up, mp, bengal) से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
18 साल से अधिक के लोगों की टीका लगवाने की अनुमति दे पीएम मोदी : गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा है कि वे COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए एकीकृत मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) को लागू करें और 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति दें.
मध्य प्रदेश में एक दिन में आए कोरोना के 3,722 नये मामले, 18 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 3,722 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 18 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गयी है. वहीं पिछले 24 घंटे में 2,203 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं. राज्य में अभी 24,155 एक्टिव केस हैं.
मध्य प्रदेश में कोरोना के इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले पायेंगे अनाप-शनाप पैसे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही कुछ ऐसा फैसला ले सकते हैं, जिससे कोरोना के इलाज में अस्पताल अनाप-शनाप पैसे नहीं ले पायेंगे. मुख्यमंत्री के पास ऐसी कई शिकायतें आयी हैं. इस पर लगाम लगाने के लिए सरकार माहामारी के इलाज की दरें तय करने वाली है.
45 साल से ऊपर के सभी केंद्रीय कर्मचारियों को लगवाना होगा टीका, सरकार ने जारी किया आदेश
45 साल या उससे ऊपर के सभी केंद्रीय कर्मचारियों को कारोना वैक्सीन लगावाना होगा. कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने ऐसा आदेश जारी किया है.
कोरोना के सबसे ज्यादा सक्रिय मामले 10 जिलों में, इनमें 7 महाराष्ट्र के
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस 10 जिलों में हैं. इनमें से 7 जिले महाराष्ट्र के हैं. स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि बाकी एक-एक जिले कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और दिल्ली के हैं.
नाइट कर्फ्यू
दिल्ली सरकार ने राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का नाइट कर्फ्यू लगा दिया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए