Coronavirus Outbreak : 31 मई से रोजाना एक लाख कोरोना टेस्ट करेगी सरकार, ये है प्लान

Updated at : 28 Apr 2020 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak : 31 मई से रोजाना एक लाख कोरोना टेस्ट करेगी सरकार, ये है प्लान

Atessa: Workers arrive at the Sevel plant of Atessa, Central Italy, Monday, April 27, 2020. Italian factories, construction sites and wholesale supply businesses can resume activity as soon as they put safety measures into place aimed at containing contagion with COVID-19. This concession comes with partial easing of national lockdown restrictions announced Sunday night by Italian Premier Giuseppe Conte. AP/PTI(AP27-04-2020_000233B)

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. वैसे में कोरोना टेस्ट में तेजी लाने पर विचार किया जा रहा है. संक्रमितों का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार ज्यादा से ज्यादा टेस्ट पर जोर दे रही है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने मंगलवार को जैव तकनीक विभाग के 18 शोध संस्थानों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना वायरस के इलाज और टीके को विकसित करने के लिये जारी शोध कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कोविड-19 के परीक्षण की स्वदेशी किट भी यथाशीघ्र विकसित करने की जरूरत पर बल दिया.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. वैसे में कोरोना टेस्ट में तेजी लाने पर विचार किया जा रहा है. संक्रमितों का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार ज्यादा से ज्यादा टेस्ट पर जोर दे रही है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने मंगलवार को जैव तकनीक विभाग के 18 शोध संस्थानों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना वायरस के इलाज और टीके को विकसित करने के लिये जारी शोध कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कोविड-19 के परीक्षण की स्वदेशी किट भी यथाशीघ्र विकसित करने की जरूरत पर बल दिया.

डॉ हर्षवर्धन ने कहा, हम 31 मई तक आरटी-पीसीआर और एंटीबॉडी टेस्ट किट भारत में ही तैयार करने लगेंगे. उन्होंने बताया, हमारा लक्ष्य 31 मई से हर दिन एक लाख टेस्ट करने का है. गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1594 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 29,974 हो गयी है.

Also Read: प्लाजमा तकनीक नहीं है कोविड 19 का पुख्ता इलाज, अभी रिसर्च जारी है

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 7027 हो गयी है. यह कुल संक्रमित मरीजों की संख्या का 23.3 प्रतिशत है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 684 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गयी है. मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के संक्रमण से देश में अब तक 937 लोगों की मौत हो चुकी है.

मंत्रालय ने प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना वायरस के संक्रमण के इलाज के दावों को भ्रामक बताया

मंत्रालय ने प्लाज्मा पद्धति से कोरोना वायरस के संक्रमण के इलाज को लेकर किये जा रहे दावों को गलत बताते हुये स्पष्ट किया कि इस तरह की किसी पद्धति को मान्यता नहीं दी गयी है. अग्रवाल ने प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना वायरस के संक्रमण के इलाज के दावों को भ्रामक और गैरकानूनी बताते हुये कहा कि फिलहाल यह पद्धति प्रयोग एवं परीक्षण के दौर में है. उन्होंने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि कोविड-19 के इलाज में यह कारगर साबित हुयी है.

उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी पद्धति से कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज करना मरीज के जीवन के लिये घातक साबित हो सकता है इसलिये आईसीएमआर द्वारा इसे इलाज की पद्धति के रूप में मान्यता दिये जाने तक इसे उपचार का विकल्प नहीं माना जा सकता है. अग्रवाल ने संक्रमण को रोकने के उपायों के असर की जानकारी देते हुये बताया कि जिला स्तर पर चलाये जा रहे संक्रमण रोधी अभियान के कारण देश के 17 जिले ऐसे हैं, जिनमें पिछले 28 दिनों से संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है.

सोमवार को ऐसे जिलों की संख्या 16 थी. उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल के बाद इस सूची में दो जिले (पश्चिम बंगाल का कलिंगपोंग और केरल का वायनाड) जुड़े हैं. वहीं, बिहार के लखीसराय जिले में संक्रमित मरीज मिलने के कारण यह जिला इस सूची से बाहर हो गया है.

अग्रवाल ने बताया कि मंत्रालय ने बेहद मामूली लक्षणों वाले संक्रमित मरीजों को घर में ही पृथक रख कर इलाज और देखभाल करने के बारे में दिशानिर्देश जारी किये हैं. उन्होंने बताया कि ये दिशानिर्देश पिछले दिनों संदिग्ध मरीजों के पृथकवास के बारे में जारी किये गये दिशानिर्देशों को ही विस्तार देते हुये जारी किये गये हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि बहुत मामूली लक्षणों वाले मरीजों को अस्पताल के बजाय घर में ही पृथक रखना अधिक सुरक्षित होने के कारण यह व्यवस्था दी गयी है. इसमें मरीज और उसकी नियमित देखभाल के लिये निर्दिष्ट व्यक्ति (केयर गिवर) के लिये विशेष सुरक्षा उपाय सुझाये गये हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola