Coronavirus Updates: छत्तीसगढ़ में 18+ के लिए मुफ्त में कोविड वैक्सीन : मुख्यमंत्री, केरल में आज सामने आए कोरोना के 37,199 नए मामले

Updated:
विज्ञापन

Kolkata: Family members carry a COVID-19 patient at a hospital for treatment, as coronavirus case surge in record numbers across the country, in Kolkata, Thursday, April 22, 2021. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI04_22_2021_000118B)

Coronavirus News Today 30 April LIVE Updates : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना रिकॉर्ड बढ़ोतरी होती नजर आ रही है. पिछले कई दिनों से मामले 3 लाख के पार आ रहे हैं. कोरोना से सबसे बुरा महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी जैसे राज्यों (live updates 30 april 2021 india corona case, lockdown news, weekend curfew, Maharashtra ,delhi, up, bihar ,Bengal ,Jharkhand, mp ,odisha ,other state covid 19 case ) का है. जहां कोरोना के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में 18+ के लिए मुफ्त में कोविड वैक्सीन : मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम 18-45 साल के लोगों को मुफ्त में कोविड वैक्सीन लगाएंगे. 1 मई से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए हमने सभी जिलों में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. भारत सरकार ने अवगत कराया है कि 18-45 साल के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए 1,03,040 वैक्सीन डोज उपलब्ध कराएगी.

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में 17,155 नए मामलेछत्तीसगढ़ में 18+ के लिए मुफ्त में कोविड वैक्सीन : मुख्यमंत्री

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,155 नए मामले सामने आए है. वहीं, 10,034 रिकवरी और 155 मौतें दर्ज की गईं है. जबकि, सक्रिय मामले 1,76,485, कुल रिकवरी 4,17,277 और 4239 मौतें है.

चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों में 724 नए मामले

चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 724 नए मामले सामने आए है और 13 मौतें दर्ज की गई है. वहीं, सक्रिय मामले 6,906 हो गए हैं और मरने वालों का आंकड़ा 478 पहुंच गए है.

केरल में आज सामने आए कोरोना के 37,199 नए मामले

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में आज कोरोना के 37,199 नए मामले आए है. जबकि, इस अवधि में 49 मौतें हुई है. वहीं, 17,500 रिकवरी दर्ज की गई है.

कानपुर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में 4 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में क्राइम ब्रांच ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. एससीपी क्राइम कानपुर ने बताया, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि कुछ लोग 30-35 हजार रुपए में रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच रहे हैं. एफआईआर दर्ज की गई है और जांच चल रही है.

89 साल की शूटर दादी चंद्रा तोमर का निधन, कोरोना से संक्रमित थीं दादी

शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का निधन हो गया है. उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली 89 साल की चंद्रो तोमर कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो गयी थी. उनके संक्रमित होने की खबर सोशल मीडिया हैंडल पर परिवार ने पोस्ट की थी. कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद शूटर दादी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola