Coronavirus Updates : दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 395 मौतें, भारत बायोटेक ने राज्यों के लिए कोवैक्सीन की कीमत 200 रुपये प्रति खुराक घटाई
Ajmer: Coronavirus patients in Jawahar Lal Nehru hospital Covid-19 ward in Ajmer, Monday, April 26, 2021. (PTI Photo)(PTI04_26_2021_000222B)
Coronavirus News Today 29 April LIVE Updates : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना रिकॉर्ड बढ़ोतरी होती नजर आ रही है. पिछले कई दिनों से मामले 3 लाख के पार आ रहे हैं. कोरोना से सबसे बुरा महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी जैसे राज्यों (live updates 29 april 2021 india corona case, lockdown news, weekend curfew, Maharashtra ,delhi, up, bihar ,Bengal ,Jharkhand, mp ,odisha ,other state covid 19 case ) का है. जहां कोरोना के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में देश में 3.79 लाख ताजा मामले सामने आये हैं जबकि 3,596 मौत दर्ज की गईं. कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 395 मौतें
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 395 मरीजों की मौत हुई है. वहीं, कोरोना के 24,235 नए मामले सामने आने के साथ ही 25,615 रिकवरी रिपोर्ट की गई है. जबकि, सक्रिय मामले 97,977 हैं.
हरियाणा में आज सामने आए कोरोना के 13,947 नए मामले
हरियाणा में आज सामने आए कोरोना के 13,947 नए मामले आए है. वहीं, इस दौरान 97 मौतें और 9,535 रिकवरी दर्ज की गई है. जबकि सक्रिय मामले 93,175 हैं.
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 270 मौतें
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35,024 नए मामले सामने आए है. वहीं, इस दौरान 14,142 रिकवरी और 270 मौतें दर्ज की गईं है. जबकि, राज्य में कुल सक्रिय मामले 3,49,496, कुल रिकवरी 11,10,025 और 15,306 मौतें दर्ज हुई है.
भारत बायोटेक ने राज्यों के लिए कोवैक्सीन की कीमत 200 रुपये प्रति खुराक घटाई
भारत बायोटेक ने राज्यों के लिए अपने कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन की कीमत 200 रुपये प्रति खुराक घटा दी है. हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने पहले अपने कोविड-19 टीके ‘कोवैक्सीन’ की कीमत राज्य सरकारों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये प्रति खुराक निर्धारित की थी. अब कंपनी ने राज्य सरकारों के लिए कीमत घटा कर 400 रुपये प्रति खुराक कर दी है. इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ने राज्यों के लिए कीमत घटाने का एलान किया था.
गुजरात के अहमदाबाद में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश
गुजरात के अहमदाबाद मे नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने का मामला सामने आया है. क्राइम ब्रांच ने बताया, इस मामले में शामिल एक आरोपी दवाइयों का काम करता है. दूसरे आरोपी ने कई अस्पतालों में काम किया है. इन आरोपियों को रेमडेसिविर के लिए फोन आते थे. ये सारी गतिविधियां कैश में करते थे.
पीएम मोदी ने सेना प्रमुख नरवणे के साथ बैठक में कोविड प्रबंधन के लिए सेना की तैयारियों एवं पहलों की समीक्षा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के साथ बैठक में कोविड प्रबंधन के लिए सेना की तैयारियों एवं पहलों की समीक्षा की. जनरल नरवणे ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि सेना जहां संभव हो रहा है वहां अपने अस्पतालों को आम लोगों के लिए खोल रही है, आम नागरिक नकदीकी सैन्य अस्पताल जा सकते हैं. सेना कोविड-19 के मामलों से निपटने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी अस्पताल बना रही है. सेना आयातित ऑक्सीजन टैंकरों, वाहनों के लिए श्रमबल से मदद कर रही है जहां उनके प्रबंधन के लिए विशेष कौशल की जरूरत होती है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए