Coronavirus Updates : महाराष्ट्र में आज सामने आए कोरोना के नए 66,358 मामले, एमपी में रिकवरी रेट 85%, पिछले 72 घंटों में उत्तराखंड को मिले 11,000 रेमेडेसिविर इंजेक्शन
Mumbai: A COVID-19 facility being prepared by workers inside Pawan Dham Temple Trust in Kandivli, as coronavirus case surge in Mumbai, Thursday, April 22, 2021. (PTI Photo)(PTI04_22_2021_000175B)
Coronavirus News Today 27 April LIVE Updates : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना रिकॉर्ड बढ़ोतरी होती नजर आ रही है. पिछले कुछ दिनों से मामले 3 लाख के पार आ रहे हैं. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 380 लोगों ने जान गंवा दी है, साथ ही 20,201 नए मामले भी दर्ज किए गए हैं. महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 48,700 नए मामले सामने आये. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,23,144 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,76,36,307 हो चुकी है. वहीं 2,771 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,97,894 हो गई है. कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के नए 66,358 मामले
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 66,358 नए मामले आए है. वहीं, इस अवधि में 895 मौतें और 67,752 डिस्चार्ज दर्ज किए गए है. जबकि, कुल मामले 44,10,085 हो गए हैं.
पिछले 72 घंटों में उत्तराखंड को मिले 11,000 रेमेडेसिविर इंजेक्शन
उत्तराखंड को आज गुजरात के अहमदाबाद से 7,500 रेमेडेसिविर इंजेक्शन प्राप्त हुए हैं. पिछले 72 घंटों में उत्तराखंड को 11,000 रेमेडेसिविर इंजेक्शन मिले हैं.
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 13,417 नए केस
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,417 नए मामले सामने आए है. वहीं, इस दौरान 11,577 रिकवरी और 98 मौतें दर्ज की गई है. जबकि, सक्रिय मामले 94,276, कुल रिकवरी 4,25,812 और कुल 5,319 दर्ज हुई है.
झारखंड में लिंडे इंडिया प्लांट से कुल 58 टन मेडिकल ऑक्सीजन दिल्ली के लिए भेजा गया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके इस मदद के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है. आज झारखंड में लिंडे इंडिया प्लांट से कुल 58 टन मेडिकल ऑक्सीजन दिल्ली के लिए भेजा गया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके इस मदद के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है.
आगरा में ऑक्सीजन की तलाश में एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं लोग
यूपी के आगरा में लोग ऑक्सीजन की तलाश में एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, डीएम ने बताया कि 13-14 अस्पतालों के पास अपना टैंक है. एक बार भरने पर आधे दिन चल रहा है. इनके सभी टैंक भर दिए गए हैं. हमारे पास एक 10 मिट्रिक टन का टैंक आया है. हमारे खास अस्पतालों में दिक्कत नहीं है.
असम में तत्काल प्रभाव से 1 मई तक के लिए नाइट कर्फ्यू लागू
असम में तत्काल प्रभाव से 1 मई तक के लिए नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है. राज्य में नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए