Live Updates

Coronavirus India Updates : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48,700 नए मामले, यूपी में फर्जी इंजेक्शन तैयार कर कोरोना पीड़ितों को बेचने के आरोप में 5 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Kochi: A COVID-19 facility being prepared by workers, as coronavirus case surge in Kochi, Thursday, April 22, 2021. (PTI Photo)(PTI04_22_2021_000149B)

Coronavirus News Today 26 April LIVE Updates : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना रिकॉर्ड बढ़ोतरी होती नजर आ रही है. पिछले पांच दिनों से मामले 3 लाख के पार आ रहे हैं. कोरोना से लड़ाई में भारत के साथ अमेरिका आ गया है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 52 हजार 991 नए केस सामने आये हैं जबकि 2812 लोगों की मौत हुई है. आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु (live updates 24 april 2021 india corona case, lockdown news, weekend curfew, Maharashtra ,delhi, up, bihar ,Bengal ,Jharkhand, mp ,odisha ,other state covid 19 case ) में अब तक 10 लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने 100 बेड के कोविड वार्ड अस्पताल का उद्घाटन किया

झारखंड के रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 100 बेड के कोविड वार्ड अस्पताल का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि कल या फिर परसों से यहां कोरोना मरीजों का दाखिला शुरू होगा. हमने संक्रमण को ध्यान में रखकर अपने काम की गति बढ़ाई है. लोग स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का सख्ती से पालन करे.

पंजाब में मिले 6,318 नए केसरांची में सीएम हेमंत सोरेन ने 100 बेड के कोविड वार्ड अस्पताल का उद्घाटन किया

पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के के 6,318 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 4,438 लोग डिस्चार्ज हुए और 98 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,45,366 है.

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48,700 नए मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 48,700 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 71,736 लोग डिस्चार्ज हुए और 524 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, कुल मामले 43,43,727, कुल सक्रिय मामले 6,74,770, कुल डिस्चार्ज 36,01,796 और कुल 65,284 मौतें हुई है.

महाराष्ट्र के पुणे में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,046 नए केस

महाराष्ट्र के पुणे में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 6,046 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 8,823 लोग डिस्चार्ज हुए और 151 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, सक्रिय मामले 98,786, कुल मामले 7,99,232, कुल डिस्चार्ज 6,88,158 और कुल 12,457 मौतें दर्ज हुई है.

यूपी में फर्जी इंजेक्शन तैयार कर कोरोना पीड़ितों को बेचने के आरोप में 5 गिरफ्तार

लखनऊ के अमीनाबाद में फर्जी इंजेक्शन बनाने वाले 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये फर्जी इंजेक्शन तैयार कर कोरोना पीड़ित लोगों को बेचते थे. इनके पास से रेमडेसिविर इंजेक्शन की शीशी, इंजेक्शन के लेवल, 81,840 रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी है.

यूपी में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 33,574 नए मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 33,574 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 249 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है और 26,719 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola