Coronavirus/Lockdown Live Updates : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 63,294 नये मामले, 349 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus News Live Updates : देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढते जा रहे हैं. इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोना संक्रमण की चिंताजनक स्थिति के मद्देनजर लॉकडाउन लगाने के शनिवार को संकेत दिये हैं. इधर पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से 58 और लोगों की मौत हो गई है. मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 4,986 नए मामले सामने आए. देश में अभी कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों में से 72.23 प्रतिशत लोग केवल महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल- के हैं. कोरोना से संबंधित हर खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

विज्ञापन

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 63,294 नये मामले, 349 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना का रफ्तार नहीं थम रहा है. पिछले 24 घंटे में राज्य में रिकॉर्ड 63,294 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, एक दिन में 34,008 लोग ठीक हुए हैं और 349 लोगों की मौत हुई है. राज्य में कुल मामले बढ़कर 34,07,245 हो गये हैं. जबकि अब तक 27,82,161 इस संक्रमण से उबर चुके हैं. मरने वालों की संख्या बढ़कर 57,987 हो गयी है. राज्य में कुल एक्टिव मामले 5,65,587 हैं.

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में आए 5,939 नये मामले, 24 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5,939 नये मामले आये हैं. वहीं एक दिन में 24 और लोगों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 4.184 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में कुल एक्टिव मामले 35,316 हैं. अब तक कुल 2,98,645 लोग इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. आज आए मामलों के साथ प्रदेश में कुल मामले 3,38,145 हो गये हैं.

तमिलनाडु में एक दिन में 6,618 नये मामले, 22 लोगों की मौत

तमिलनाडु में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 6,618 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 22 और लोगों की मौत हो गयी है. वहीं, एक दिन में 2,314 लोग ठीक हुए हैं. राज्य में कुल मामलों की संख्या 9,33,434 हो गयी है. अब तक 8,78,571 लोग ठीक हुए हैं. राज्य में अब तक इस संक्रमण से 12,908 लोगों की मौत हो गयी है. प्रदेश में अभी 41,955 एक्टिव मामले हैं.

महाराष्ट्र, दिल्ली सहित 7 राज्य के लोग बिना निगेटिव रिपोर्ट के हिमाचल में नही कर पायेंगे प्रवेश 

पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और यूपी के लोगों को 16 अप्रैल हिमाचल प्रदेश में प्रवेश के लिए 72 घंटे पूर्व तक का RTPCR नकारात्मक रिपोर्ट लेकर आना होगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की. इसमें यह फैसला हुआ है.

मध्य प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों को मिलीं रेमडेसिविर की 8,000 शीशियां

मध्य प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की पिछले कुछ दिनों से चल रही कमी के बीच प्रदेश सरकार ने रविवार को कहा कि राज्य के शासकीय एवं निजी चिकित्सा संस्थानों को शनिवार को इसकी 8,000 शीशियां प्राप्त हुई हैं.

मेंगलुरु शहर में रात का कर्फ्यू सख्ती से लागू

कर्नाटक के मेंगलुरु में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने शनिवार रात से कर्फ्यू को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात दस बजे के बाद चलने वाले वाहनों की जांच की गई और लोगों की बेवजह आवाजाही पर रोक लगाई गई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola