Coronavirus New Cases In India: देशभर में कोरोना की दूसरी लहर का कहर, कर्नाटक के 8 शहरों में लगा नाइट कफ्यू, जानिए अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Patna: A health worker takes swab sample of a passenger sitting inside a train for COVID-19 test, as coronavirus cases spike across the country, in Patna,Wednesday, April 7, 2021. (PTI Photo) (PTI04_07_2021_000150B)

Coronavirus New Case LIVE Today : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने का काम किया है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं. यहां बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 59,907 मामले सामने आए जिसने लोगों की चिंता बढा दी. वहीं दिल्ली में नए आंकड़ों ने भी रिकॉर्ड बनाया. कोरोना के खतरे को देखते हुए देश के 6 राज्यों ने अपने कई शहरों में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) की घोषणा की है. वहीं, छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में 9 अप्रैल से 10 दिन के लिए फुल लॉकडाउन (Lockdown) का ऐलान कर दिया गया है. कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

कर्नाटक में आठ शहरों में लगा नाइट कर्फ्यू

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली में हालात चिंताजनक हैं. कोरोना पर काबू पाने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं. वहीं, कर्नाटक में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने 10 से 20 अप्रैल तक के लिए आठ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है.

वाराणसी में गंगा घाट पर आरती के दौरान लोगों की देखी गई भीड़

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सार्वजनिक जगहों पर भीड़ पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद गंगा घाट पर आरती के दौरान लोगों की भीड़ देखी गई.

मुंबई में पिछले 24 घंटों में मिले 8,938 नए मामले

मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,938 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 4,503 लोग डिस्चार्ज किए गए है. जबकि, इस दौरान 23 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. यहां अब तक कुल 4,91,698 मामले प्रकाश में आ चुके है.

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में मिले 2,558 कोरोना पॉजिटिव

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2,558 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है. वहीं, 6 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है. जबकि, कोरोना के कुल मामले 9,15,832 हुए है. साथ ही अब तक कुल 7,268 अपनी जान गंवा चुके है.

असम में लॉकडाउन, रात्रि कर्फ्यू की जरूरत नहीं : स्वास्थ्य मंत्री

असम के स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुवार को कहा कि मुंबई और कर्नाटक से हवाई यात्रा से आने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य है. वे वहां से टेस्ट रिपोर्ट लेकर आते हैं तो भी यहां टेस्ट करवाना पड़ेगा. हम 2-3 दिन में प्रतिदिन 1 लाख टेस्ट करने की कोशिश करेंगे. राज्य में लॉकडाउन या रात्रि कर्फ्यू की जरूरत नहीं है.

30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा

तमिलनाडु में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola